Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019-गेटकीपर को इग्नोर करना जसप्रीत बुमराह को पड़ गया भारी, फैंस ने ट्वीटर पर सुनाई जमकर खरी-खोटी

एक चैंपियन खिलाड़ी वही होता है जो अपने प्रदर्शन के साथ ही अपने स्वभाव से दर्शकों के दिलों पर राज करें। क्रिकेट के मैदान में एक खिलाड़ी अपने शानदार खेल की वजह से नायक तो माना जाता है लेकिन जब वही खिलाड़ी अपने  विनम्र स्वभाव से उस नायक के ओहदे को दर्शकों के दिलों में बसा लेता है।

जसप्रीत बुमराह से नहीं थी ऐसे व्यवहार की उम्मीद

लेकिन कभी कभार कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो अपनी जबरदस्त लोकप्रियता के बीच स्वभाव में भी थोड़ा बदल जाते हैं तभी तो हमने कहा कि चैंपियन खिलाड़ी तो वहीं होता है जिसका अपने फैंस के प्रति बेहतरीन स्वभाव हो।

आप सोच रहे हैं कि आईपीएल के बीच आखिर खिलाड़ी के स्वभाव को लेकर ये खबर कहां से आ गई तो आपको बताते कि इस खबर को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जन्म दिया है।

गेटकीपर बुमराह से मिलाना चाहता था हाथ, लेकिन बुमराह ने कर दिया इग्नोर

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ तैयारियों में जुट गए। जसप्रीत बुमराह जब मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अभ्यास करने मैदान की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने कुछ ऐसा किया कि फैंस को काफी निराशा हुई।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत जसप्रीत बुमराह ने अपनी कार का गेट खोलने वाले गेटकीपर को नजरअंदाज कर निराश कर दिया। दरअसल गेटकीपर ने जैसे ही कार का गेट खोला तो बुमराह बाहर आने लगे।

ट्वीटर पर बुमराह के इस स्वभाव को लेकर यूजर्स ने की आलोचना

जसप्रीत बुमराह को देख गेटकीपर का मन उनसे हाथ मिलाने का हुआ लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उस गेटकीपर की भावनाओं की कोई कद्र नहीं की और नजरअंदाज करते हुए आगे निकल गए।

फिर क्या था ये वीडियो वायरल हो चला और फैंस को जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया। अब ट्वीटर पर यूजर्स बुमराह की जबरदस्त आलोचना कर रहे हैं और जमकर सुना रहे हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019-गेटकीपर को इग्नोर करना जसप्रीत बुमराह को पड़ गया भारी, फैंस ने ट्वीटर पर सुनाई जमकर खरी-खोटी appeared first on Sportzwiki.