भारतीय क्रिकेट गलियारों में इन दिनों जबरदस्त व्यस्तता देखी जा सकती है। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियां भी जोरों पर छायी हुई हैं।
शिखर धवन के इंटरव्यू के वीडियो को दिल्ली केपिटल्स ने किया जारी
आईपीएल में खेलने वाली सभी फ्रेंचाइजी टीमें इस सीजन के लेकर तैयारियों में लगी हुई हैं। कुछ ही दिनों में सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ जाएंगे और शिविर शुरू कर देंगे।
Brace yourselves, for he has returned, where it all began!
Welcome Home, Shikhar Dhawan.
#DilDilli #Dhadkega pic.twitter.com/LFGMxs1bEk
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) November 5, 2018
कुछ वैसे ही इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी अपनी नई फ्रेंचाइजी दिल्ली केपिटल्स के लिए खेलने को तैयार हैं। और इससे पहले शिखर धवन का एक वीडियो दिल्ली केपिटल्स ने जारी किया।
शिखर धवन ने विश्व के अपने फेवरेट गेंदबाज के रूप में लिया शोएब अख्तर का नाम
इस वीडियो में शिखर धवन ने एक के बाद एक कई बातें साझा की। जिसमें शिखर धवन ने अपनी कई पंसद ना पसंद के बारे में बताया।

इसमें शिखर धवन ने विश्व क्रिकेट में अपने सबसे फेवरेट गेंदबाज के बारे में भी खुलासा किया। शिखर धवन ने अपने ऑल टाइम बेस्ट गेंदबाज का नाम लेते हुए पाकिस्तान के पूर्व तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम लिया। धवन ने कहा कि ‘मैं शोएब अख्तर को बहुत पसंद करता हूं।’
इसके साथ ही शिखर धवन को उनके करियर में सबसे ज्यादा डर लगने वाले गेंदबाज के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘ये निर्भर करता है कि उस दिन उन्हें कौनसा गेंदबाज परेशान कर रहा है।’
अपनी नई टीम लेकर भी शिखर धवन ने बताए अनुभव
शिखर धवन के इंटरव्यू के इस वीडियो को दिल्ली केपिटल्स ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया और साथ ही लिखा कि “गब्बर इज बैक, वो अपनी घर वापसी को लेकर बोल रहे हैं। नई टीम को लेकर उनके विचार, अनुभव और भूमिका के बारे में बातचीत।”
Gabbar is back
@SDhawan25 talks about his ghar waapsi, his thoughts on the new team, the role of experience and much more! #ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals pic.twitter.com/U8gv3UeuTR
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 4, 2019
अपनी टीम के लिए कई सालों तक योगदान देने वाले शिखर धवन को सनराईजर्स हैदराबाद ने भी शुक्रिया अदा किया। सनराईजर्स हैदराबाद ने अपने ट्वीटर पर धवन के लिए लिखा कि “हमने विजय शंकर, शाहबाज नदीम और अभिषेक शर्मा के लिए शिखर धवन को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ व्यापार किया। हम शिखर को सालों से टीम में योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”
We have traded Shikhar Dhawan to Delhi Daredevils for Vijay Shankar, Shahbaz Nadeem and Abhishek Sharma. We thank Shikhar for his contribution to the team over the years and wish him the very best. pic.twitter.com/oEqwJ61yw1
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 5, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- भारतीय ओपनर शिखर धवन ने इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को बताया अपना पसंदीदा गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.

