चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार आईपीएल की शुरुआत वहीं से की, जहां से उन्होंने खेल को पिछले सत्र में खत्म किया था. आगाज मैच में विराट के राॅयल चैलेंंजर्स को हराने के बाद नवोदित दिल्ली कैपिटल्स को हराया. लगातार दो मैच जीतने के साथ धोनी की पीली आर्माी इस समय लय में नजर आ रही है, लेकिन राजस्थान राॅयल्स के साथ मैच से पहले उन्हें बड़ा झटका लगा है.

लुंगी एंगीडी के बाद डेविड विली व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से हटेः
चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए लुंगी एंगीडी के बाद चेन्नई को दूसरा झटका डेविड विली के रुप में लगा है. विली जल्द ही चेन्नई की टीम में शामिल होने वाले थे, लेकिन विली ने व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से हटने का फैसला किया है.
उन्होंने कहा
“मेरी पत्नी को किसी भी समय डिलिवरी के दौर से गुजरना पड़ सकता है, परिवार को इस समय मेरी जरुरत है.”
यॉर्कशायर के प्री-सीजन मीडिया दिवस पर बोलते हुए, विली ने कहा,
“दुर्भाग्य से, पारिवारिक कारणों के कारण मुझे आईपीएल से बाहर होना पड़ा. फ्रेचाइंजी की समझदारी और रवैया से मैं खुश हूं. यह एक आसान निर्णय नहीं है.फिर भी, यह परिवार के लिए सही निर्णय है. मेरी पत्नी को इस समय मेरी जरुरत है.”

आईपीएल के पिछले संस्करण के दौरान केदार जाधव के स्थान पर टीम में शामिल किए गए विली ने ज्यादा मैच तो नहीं खेले. उन्होंने इस दौरान 3 मैच ही खेले, जिसमें 9.50 की इकानमी रेट से 2 विकेट ही हासिल करने में कामयाब हुए.
चेन्नई से पहले ही दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एंगीडी चोट के कारण पुरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है. अभी तक इनके स्थान पर किसको शामिल किया जाए, इस पर फ्रेचाइंजी द्वारा विचार किया जाना बाकी है.
विश्वकप में दम दिखाते हुए नजर आएंगे विलीः

आईपीएल के ठीक बाद शुरु होने वाली विश्वकप प्रतियोगिता में इंग्लैंड की तरफ से दम दिखाते हुए विली नजर आएंगे. इस बार इंग्लैंड में ही प्रतियोगिता का आयोजन होना है, इसकी भी तैयारियां टीमों ने अभी से शुरु कर दी है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आप तक पहुंचा सके.
The post IPL 2019: लुंगी एंगीडी के बाद चेन्नई को लगा दूसरा झटका, तेज गेंदबाज ने आईपीएल से अपना नाम लिया वापस appeared first on Sportzwiki.