Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: ड्वेन ब्रावो ने बताया चेन्नई सुपर किंग्स की कमजोरी, कहा फिर भी इस वजह से बनेंगे चैम्पियन

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के आल-राउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से जीत दर्ज करायी थी. ब्रावो ने ही मैच का विजयी चौका भी लगाया था. ड्वेन ब्रावो चेन्नई की टीम से बहुत सालों से जुड़े हुए है और चेन्नई की टीम के अभिन्न अंग हैं.

अनुभव होने के कारण नहीं बनाते हम लोग कोई भी प्लान

ब्रावो ने कहा कि-

“हमारी टीम कोई प्लान नहीं बनाती और ना ही कोई टीम मीटिंग करते हैं. हमारी टीम में लगभग सभी खिलाड़ी अनुभवी हैं और उनको पता है, कि किस समय में कैसा खेल दिखाना है. हम मैदान पर जाते हैं और खेल की लय में ही आगे बढ़ते जाते हैं. हम लोग खेल में जरुरत के हिसाब से अपना योगदान करते हैं, जो हमारी टीम की सबसे बड़ी बात है.”

टीम के खिलाड़ियों की उम्र पर बात करते हुए ब्रावो ने कहा कि

” हमारे टीम के खिलाड़ियों की उम्र पर हमेशा से बात होती रही है. अगर आप सभी खिलाड़ियों की उम्र देखें तो कोई 45 या 50 का नहीं है. टीम में खिलाड़ियों की उम्र 30,32 या 35 ही है, ज़ोकी बहुत ज्यादा नहीं होती है. अगर आप फिट हैं, तो किसी भी खेल में उम्र कोई मायने नहीं रखता. पिछली बार भी हमारी टीम के खिलाड़ियों की उम्र पर बात हो रही थी फिर भी हमने आईपीएल खिताब जीत कर अपने आप को साबित कर दिया था.”

कप्तान धोनी ने भी कहा था कि हमारी टीम नहीं है बहुत अच्छी फील्डिंग टीम

कप्तान धोनी की तरह ही ब्रावो ने भी माना की हमारी टीम नहीं है अच्छी फील्डिंग टीम और कहा कि

“फ़ील्डिंग की बात करे तो हम बहुत अच्छी फील्डिंग नहीं करते और 1 या 2 रन आसानी से देते है, लेकिन हमारी टीम यह कमी बल्लेबाजी और गेदबाजी में अपना अनुभव डाल कर पूरी कर देते हैं. हम फील्ड पर स्मार्ट गेम खेलते हैं, जो हमें मैच जीतने में मदद करता है. हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे कप्तान हैं जो फील्ड पर हमारी बहुत मदद करते हैं.”

पिछले मैच के पहले ओवर में ब्रावो ने 17 रन खर्च किये थे, लेकिन उसके बाद शानदार वापसी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिलाया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आयातो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैंतो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैंतो कृपया अभी लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: ड्वेन ब्रावो ने बताया चेन्नई सुपर किंग्स की कमजोरी, कहा फिर भी इस वजह से बनेंगे चैम्पियन appeared first on Sportzwiki.