क्रिकेट जगत की सबसे चर्चित टी20 लीग में से एक इंडियम प्रीमियर लीग का विवादों के साथ चोली दामन का साथ रहा है। आईपीएल के पहले सीजन से ही विवादों का ऐसा साया रहा है जिसके नीचे कई खिलाड़ी रहे हैं। इन विवादों में थप्पड़ कांड से लेकर स्पॉट फिक्सिंग कांड तक कई तरह के मामले छाए रहे हैं।
आईपीएल-12 के तीसरे ही दिन खड़ा हो गया बड़ा विवाद
कुछ उसी तरह से आईपीएल के 12वें सीजन का अभी तो तीसरा ही दिन था कि एक और नए विवाद ने जन्म ले लिया है। जो अब कुछ दिनों तक तो क्रिकेट जगत में सबसे बड़ी सुर्खियों में से एक रहेगा।

आईपीएल के इस सीजन के तीसरे दिन राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन के बीच विवाद पैदा हो गया है।
बटलर को आउट देने से निराश थी राजस्थान रॉयल्स की टीम
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे थे लेकिन पारी के 13वें ओवर में आर अश्विन ने गेंदबाजी से रूकते हुए नॉन स्ट्राइंक एंड पर खड़े जोस बटलर को बाहर निकलते देख रन आउट कर दिया।

यहां आर अश्विन ने कोई खेल भावना नहीं दिखायी और जोस बटलर के साथ बहस में भी उतर पड़े। दोनों ने जमकर बहस की। लेकिन बटलर को इस तरह से आउट करने के तरीके से पूरा राजस्थान रॉयल्स का खेमा निराश और भड़का हुआ था।
मैच के बाद हैंडशेक के दौरान पैडी अपटन ने आर अश्विन से कही कुछ बात
मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने 14 रनों से जीत हासिल की और जीत के बाद जब दोनों ही टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे तो राजस्थान के कोच पैडी अपटन के द्वारा अश्विन को कुछ कहते देखा गया।
Ashwin is shocked Buttler didn't shake his hands.
pic.twitter.com/3UdRPSPPIi
— Gabbbar (@GabbbarSingh) March 25, 2019
इसके बाद आर अश्विन ने भी पीछे मुड़कर पैडी अपटन से कुछ पूछने की कोशिश की जिसमें आर अश्वन हैरान नजर आ रहे थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच इस विवादास्पद आउट को लेकर कोई बात हुई होगी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- जोस बटलर को अश्विन ने किया था मांकडिंग, मैच के बाद राजस्थान के कोच ने किया अश्विन के साथ ये शर्मनाक हरकत appeared first on Sportzwiki.