इंडियन प्रीमियर लीग के आते ही मैच फिक्सरों की चांदी होने लगती है। मैच फिक्सिंग करने वाले सट्टेबाजों को आईपीएल के आने के साथ ही पैसा बनाने का बड़ा मौका मिल जाता है, लेकिन ये सब होता है मैदान के बाहर यानि मैच फिक्सिंग परदे के पीछे से की जाती है।
लाइव मैच में क्या आपने देखी है मैच फिक्सिंग!
सट्टेबाज अपना दांव परदे के पीछे से लगाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चलते मैच के दौरान ऐसी भविष्यवाणी देखी है जो गेंद डालने से पहले की जाए और वो वास्तव में सही निकले।

क्रिकेट के मैदान में चलते मैच के दौरान ऐसा तो कभी नहीं देखा गया है कि कोई खिलाड़ी मैच की गेंद पर फील्डिंग के दौरान ही अगली गेंद में क्या होगा इसकी भविष्यवाणी कर दें।
आईपीएल में शनिवार को रात देखी गई चलते मैच में खिलाड़ी की भविष्यवाणी
आपने भले ही ये ना देखा हो लेकिन आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां हर वो चीज मुमकिन को जो लगता है नामुमकिन तबी तो ये इंडियन प्रीमियर लीग है सबसे जुदा।

शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राईडर्स के बीच मैच खेला गया। दिल्ली में खेले गए इस मैच में एक लाइव भविष्यवाणी देखी गई। जब कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी।
ऋषभ पंत ने गेंद डालने से पहले की चौके की भविष्यवाणी, हुई सच
केकेआर के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में आए रॉबिन उथप्पा पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे। गेंदबाज संदीप लेमिछने इस ओवर की पांचवीं गेंद डालने को तैयार थे तभी विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत ने उस आने वाली गेंद का परिणाम बता दिया जो सही भी हुआ।
एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें इस गेंद से पहले ऋषभ पंत के मुंह से साफ सुना जा रहा है कि वो कह रहे हैं ये तो वैसे भी चौका है। फिर क्या था ऋषभ पंत की ये भविष्यवाणी सही हुई और उस गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने चौका जड़ दिया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- ये क्या फिक्स था दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स का मैच? गेंद डालने से पहले ऋषभ पंत को पता था परिणाम appeared first on Sportzwiki.
Listen to the keeper 
