आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है. तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा शुरू के 6 मैच मुंबई का हिस्सा नहीं होंगे. इसकी वजह विश्व कप है. ये खिलाड़ी विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार रहना चाहता है.
अब मुंबई के पास इस तेज गेंदबाज के विकल्प के रूप में कौन-कौन से तेज गेंदबाज हैं. इस बारे में हम आपको बताते हैं.
1. झाय रिचर्डसन

ऑस्ट्रेलिया टीम का ये युवा गेंदबाज इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहा है. भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया गई थी. उस समय इस गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था.
भारत में भी अभी कुछ दिन पहले हुई सीरीज में इस खिलाड़ी की गेंदबाजी शानदार रही थी. इनके पास शानदार स्पीड और गेंद को स्विंग कराने की क्षमता भी है.
2. डेल स्टेन

साउथ अफ्रीका का ये तेज गेंदबाज जब से चोट के बाद उबर कर आया है, शानदार गेंदबाजी कर रहा है. क्रिकेट के तीनो फ़ॉर्मेट में इस तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है.
स्टेन को आईपीएल खेलने का भी अच्छा अनुभव है. इस समय इस खिलाड़ी का फॉर्म भी इनके साथ है. मलिंगा के सबसे बेहतरीन विकल्प ये खिलाड़ी हो सकता है.
3. जेम्स पैटिंसन

अब तक, मुंबई के पास केवल तीन विदेशी तेज गति के गेंदबाजी विकल्प हैं – जेसन बेहरेनडॉर्फ, बेन कटिंग और मिशेल मैक्लेनाघन. बेन कटिंग गेंद के साथ महंगे साबित हो सकते हैं. और बेहरनडॉर्फ के आईपीएल को बीच में छोड़ने की संभावना के साथ, मुंबई को स्क्वाड को मजबूत करने के लिए एक गुणवत्ता वाला तेज गेंदबाज खोजना होगा और जेम्स पैटिंसन सबसे बेहतरीन विकल्प है.
जेम्स पैटिंसन ने अभी कुछ दिन पहले हुए बीबीएल में शानदार गेंदबाजी की थी. ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि इस गेंदबाज की ऑस्ट्रेलिया टीम में भी वापसी हो सकती है. मलिंगा का विकल्प ये भी खिलाड़ी हो सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019: मुंबई इंडियंस इन तीन गेंदबाजों को बना सकती है लसिथ मलिंगा का विकल्प! appeared first on Sportzwiki.