Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कल से होगा IPL 2019 का आगाज, मैदान पर भिड़ेगी कोहली और धोनी की सेना

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2019) के 12वें संस्करण 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आपको बता दे कि इस संस्करण का पहला मैच कल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू के बीच शनिवार को आगाज हो जाएगा। आपको बता दे कि कल का मुकाबला काफी अहम है क्योंकि जहां एक तरफ चेन्नई तीन बार की चैम्पियन है वहीं बेंगलूरू टीम में कई बड़े नाम होने के बावजूद अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है।

साथ ही भारतीय खिलाड़ियों के लिए अबकी बार का आईपीएल काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि अबकी बार विश्व कप का लेकर कई खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। साथ ही चेन्नई के खिलाड़ी के अंबाती रायुडू और रविद्र जडेजा अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप टीम में जगह बनाना चाहेंगे। वहीं बेंगलूरू के तेज गेंदबाज उमेश यादव की नजरें भी आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप टीम में जगह पक्की करना चाहेगे। आपको बता दे कि आरसीबी के खिलाफ चेन्नई ने 15 मैच जीते और सात हारें हैं जबकि एक का नतीजा नहीं निकला।

मैच का समय : रात आठ बजे से।

टीम :

चेन्नई सुपर किग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) , सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, सैम बिलिग्स, रविंद्र जडेजा, ध्रुव शोरे, चैतन्य विश्नोई, रितुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सेंटनेर, शरदुल ठाकुर, मोहित शर्मा, के एम आसिफ, डेविड विले, दीपक चहार, एन जगदीशन।

रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू : विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स , पार्थिव पटेल, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायेर, शिवम दुबे, नाथन कूल्टर नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिच क्लासेन, मोईन अली, कोलिन डि ग्रांडहोमे, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिद कुमार, देवदत्त पी, गुरकीरत सिह, प्रयास राय बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।

ये भी पढ़े :-

लोकसभा चुनाव से पहले इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने की बीजेपी ज्वाइन, इस जगह से लड़ सकता है चुनाव

IPL 2019: अपने पुराने अवतार में लौटे डेविड वॉर्नर, खेली तूफानी पारी

भारत पर झूठा आरोप लगाने के ​कारण पाकिस्तान पर लगा 11 करोड़ का जूर्माना



Herald