विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होने में अब कुछ ही घंटों का वक्त रह गया है। ऐसे में आईपीएल के गलियारों से तैयारियों को अंतिम रूप देने में हर कोई जुटा हुआ है। इसी बीच आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मंगलवार को आईपीएल के बचा ग्रुप दौर का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
आईपीएल के ग्रुप दौर का पूरा कार्यक्रम जारी
भारत में लोकसभा चुनावों की तारीखों के टकराव के कारण बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल सीजन के शुरुआती 17 मैचों का कार्यक्रम की जारी किया था लेकिन मंगलवार को ग्रुप चरण का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

बीसीसीआई के द्वारा आईपीएल के इस सीजन के ग्रुप चरण के कार्यक्रम को जारी करने के फैसले के साथ ही अब सभी टीमों की अपने घरेलू और बाहर के मैचों की तस्वीर भी साफ हो चुकी है।
दिल्ली केपिटल्स ने अपने फैंस को कराया अपने सभी मैचों से अवगत
इसी बीच इस सीजन में नए नाम और नए कलेवर के साथ उतर रही दिल्ली केपिटल्स ने भी अपने फैंस को अपने सभी मैचों से रूबरू करवाने के साथ ही तैयार रहने का आग्रह किया है।

दिल्ली डेयरडेविल्स से दिल्ली कैपिटल्स बनी टीम पहली बार खिताब जीतने को बेकरार है और उन्होंने आईपीएल के ग्रुप चरण का शेड्यूल जारी होते ही अपने ट्वीटर हैंडल से अपने सभी होम एंड एवे मैचों के बारे में अपने फैंस को अवगत कराया।
दिल्ली कैपिटल्स है अपने मैचों के साथ तैयार
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से अपने खिलाड़ियों की तैयारियों को लेकर एक तस्वीर जारी कर पूरे कार्यक्रम को बताने के साथ ही लिखा है कि “दिल्लीवालों अपने कैलेंडर को मार्क करें। यहां हमारा पूरा विवो आईपीएल 2019 शेड्यूल। किला कोटला से लेकर पूरे देश में हम तैयार हैं।”
FIXTURES ALERT
Dilliwalon, Mark your Calendars
Here's our complete schedule for #VIVOIPL 2019!From #QilaKotla to all around the country, we're ready!#ThisIsNewDelhi #DelhiCapitals pic.twitter.com/9vwEXRzB2x
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 19, 2019
आपको बता दें कि दिल्ली फ्रेंचाइजी आईपीएल में अब तक अपने निराशाजनक प्रदर्शन के लिए जानी गई है ऐसे में वो किसी तरह से इस सीजन में नए नाम और नए कलेवर के साथ अपने फैंस का विश्वास लौटाना चाहते हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, देखें कब, किससे होंगे कौन से मैच appeared first on Sportzwiki.
FIXTURES ALERT 