Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- आईपीएल के इस सीजन में ये खिलाड़ी विश्वकप की वजह से बीच में ही छोड़ देंगे टूर्नामेंट

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का बुखार इन दिनों फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल के इस सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है जिसको लेकर फैंस पिछले बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार शनिवार को ये इंतजार खत्म होने वाला है।

सभी टीमों के विदेशी खिलाड़ी छोड़ सकते हैं बीच में साथ

लेकिन यहां एक बात से फैंस निराश हो सकते हैं। आईपीएल के तुरंत बाद ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप होना है। इस विश्व कप के लिए सभी टीमों के कुछ ना कुछ खिलाड़ी बीच में ही साथ छोड़ने वाले हैं।

विश्व कप को लेकर तैयारियों के इरादें से सभी टीमों के कई विदेशी दिग्गज खिलाड़ी बीच सफर में ही अपने वतन को लौट जाएंगे। तो आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं किस टीम को कौनसा खिलाड़ी छोड़ सकता है बीच में साथ

चेन्नई सुपर किंग्स

पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी विदेशी खिलाड़ियों में शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो और सैम बिलिंग्स जैसे खिलाड़ी तो पूरे सीजन में मौजूद रहेंगे। लेकिन कई प्रमुख खिलाड़ी साथ भी छोड़ देंगे।

इन खिलाड़ियों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसीस, इमरान ताहिर, न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर का उपलब्ध रहना मुश्किल है। जिससे टीम का कुछ बैलेंस गड़बड़ा सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में वैसे तो विदेशी स्टार खिलाड़ियों की बात करें तो उनके पास सबसे बड़ा खिलाड़ी एबी डीविलियर्स पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

लेकिन वहीं कोलिन डी ग्रैंडहोम, टीम साउथी, शिमरोन हेटमायर, मोइन अली नाथन कुल्टर नाइल, मार्कस स्टोइनिस का विश्व कप स्क्वॉड में अपनी-अपनी टीमों के लिए चुना जाना तय है। ऐसे में झटका तो आरसीबी को भी लगने वाला है।

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार खिताब को जीतने के लिए बेकरार है। राजस्थान रॉयल्स के लिए भी विदेशी खिलाड़ी बीच में ही झटका देंगे। जिसमें इंग्लैंड के जोस बटलर और बेन स्टोक्स बहुत जल्द ही साथ छोड़ेंगे।

तो वहीं स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर और ईश सोढ़ी जैसे खिलाड़ियों का भी विश्व कप खेलना पक्का है। ऐसे में ये खिलाड़ी भी बीच में ही साथ छोड़ेंगे। जिससे राजस्थान को संभालना मुश्किल होगा।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार अपने पाले में कई विदेशी स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया है जिसमें कोलिन मुनरो, कीमो पॉल, क्रिस मौरिस, कगिसो रबाडा, संदीप लेमिछने जैसे खिलाड़ी हैं।

IPL team Delhi Capitals launch their new jersey

इन खिलाड़ियों की बात करें तो विश्व कप टीम में कोलिन मुनरो, क्रिस मौरिस और कगिसो रबाडा का चुना जाना तय है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये तीन खिलाड़ी इस टीम का साथ बीच में छोड़ सकते हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में विदेशी स्टार खिलाड़ियों की फौज है। इस टीम में डेविड मिलर, क्रिस गेल, मुजीब उर रहमान और एन्ड्रू टाई जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो टीम की बड़ी ताकत हैं।

Kings XI Punjab, sponsored by Bageshree Lake City

लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सबसे चिंताजनक बात ये है कि ये चारों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। वैसे मिलर, गेल और मुजीब का तो बीच में ही जाना तय है वहीं एन्ड्रू टाई का टीम में चुना जाता है या नहीं इसका कुछ कहा नहीं जा सकता है।

सनराईजर्स हैदराबाद

सनराईजर्स हैदराबाद की टीम को विश्व कप के कारण अपने कई विदेशी स्टार खिलाड़ियों को बीच में ही खोना पड़ेगा। क्योंकि इस टीम में विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो डेविड वार्नर, केन विलियम्सन, राशिद खान, बिली स्टेनलेक, शकीब अल हसन जैसे खिलाड़ी हैं।

इन खिलाड़ियों का तो विश्व कप में अपनी टीमों में चुना जाना बिल्कुल तय है। ऐसे में ये विदेशी स्टार भी सनराईजर्स हैदराबाद का साथ बीच में ही छोड़ सकते हैं।

कोलकाता नाइट राईडर्स

आईपीएल शुरु होने से पहले ही कोलकाता नाइट राईडर्स को एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। उन्हें चोटों के कारण अपने कुछ खिलाड़ियों को खोना पड़ा है। जिसमें शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी प्रमुख हैं।

लेकिन बात जब विश्व कप के लिए विदेशी खिलाड़ियों के जाने की करें तो केकेआर के लिए सुकून ये है कि क्रिस लिन का ऑस्ट्रेलिया की टीम में चुना जाना मुश्किल है, तो वहीं सुनील नरेन और आन्द्रे रसेल भी शायद ही वेस्टइंडीज की टीम में चुने जाए। ऐसे में इंग्लैंड के ऑलराउंडर जो डेनली ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको विश्व कप की टीम में चुना जा सकता है और वो बीच में साथ छोड़ सकते हैं।

मुंबई इंडियंस

विश्व कप को देखते हुए आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम भाग्यशाली कही जा सकती है। क्योंकि इस टीम में जो 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं उनमें से किरोन पोलार्ड, मिचेल मैक्लेनाघन, इविन लुईस, बेन कटिंग  पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

क्योंकि ये खिलाड़ी फिलहाल तो इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव नहीं हैं। तो वहीं मुंबई इंडियंस के लिए जैसन बेहरनडॉर्फ, क्विंटन डी कॉक और लसिथ मलिंगा का बीच सफर में जाना तय है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- आईपीएल के इस सीजन में ये खिलाड़ी विश्वकप की वजह से बीच में ही छोड़ देंगे टूर्नामेंट appeared first on Sportzwiki.