प्रशंसक खेल का एक हिस्सा होते हैं. कई खिलाड़ी अपने प्रशंसको के लिए कुछ भी कर जाते हैं, तो ऐसे ही कुछ प्रशंसक भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लिए कुछ भी कर जाते हैं. ऐसा ही कुछ किया है युसूफ पठान के एक फैन ने, गुजरात के एक ओटो रिक्शा वाले ने कहा है, कि आईपीएल के जिस मैच में भी युसूफ पठान 50 रन बनायेंगे उस दिन उनकी ओटो रिक्शा की सवारी मुफ्त करने का मौका मिलेगा.
युसूफ पठान के बहुत बड़े फैन है जावेद शाह

यह पहली बार नहीं है जब जावेद ने ऐसा ऑफर दिया है, पिछले तीन वर्षों में ऑटो चालक जावेद शाह हर बार यूसुफ पठान को आईपीएल में बड़ा स्कोर करने पर यात्रियों को मुफ्त या छूट-दर की सवारी का ऑफर देते रहे हैं.
इस साल भी उन्होंने ऐसा ऑफर दिया है. इस बार युसुफ पठान के किसी एक पारी में 50 रन बनाने पर मुफ्त सवारी करने का ऑफर दिया है. पिछले साल तक उन्होंने 25 प्रतिशत से लेकर 75 प्रतिशत तक की छूट पेश की थी, लेकिन इस बार योजना में थोड़ा बदलाव किया है.
युसूफ पठान से मिल चुके हैं जावेद शाह

तीन साल पहले जब बडौदा के साथ रणजी मुकाबले के लिया युसूफ पठान गुजरात के वेलसाड पहुंचे थे, उस समय से जावेद युसूफ के सम्पर्क में हैं.
जावेद ने बताया कि
“मैं यूसुफ भाई से मिला और उन्होंने बाद में मुझे भोजन के लिए बुलाया.उनके साथ समय बिताना मेरे लिए सम्मान की बात थी. मैं अब भी उन पलों को संजोता हूं.”
तीन साल जावेद शाह यूसुफ के संपर्क में है. इसके बाद के तीन आईपीएल संस्करणों में, युसुफ ने सनराइजर्स के लिए दो बार खेला.
जावेद ने कहा, कि
“जब युसूफ पठान 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे. मैंने तब अपने ओटो पर केकेआर का पोस्टर लगाया था, लेकिन अब, मैं सनराइजर्स में स्थानांतरित हो गया हूं.”
उन्होंने कहा कि
“युसूफ पठान जिस टीम के साथ खेलेंगे मैं उस टीम का समर्थन करूँगा.”
अपने शहर में युसूफ पठान के जबरा फैन के नाम से जाने जाते हैं जावेद

33 वर्षीय जावेद शाह जो गुजरात वलसाड शहर के ग्रीन पार्क क्षेत्र में रहते हैं, पेशे से एक ऑटो-रिक्शा चालक हैं, लेकिन शहर उसे भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान के-डाई-हार्ड फैन ’के रूप में जानता है. जावेद शाह ने अपने ओटो रिक्शा को युसूफ पठान के पोस्टर से सजाया है. उन्होंने कहा कई प्रशंसक खेल के मैदान पर जाकर जश्न मानते हैं, लेकिन मैं लोगो की सेवा करके युसूफ भाई के प्रति अपना प्यार दिखता हूँ.
आपको बता दें की जेड के लिए जीवन कठिन है, उनके परिवार में उनकी पत्नी दो बच्चे और उनकी माँ हैं. वो अपने परिवार के साथ एक छोटे से घर में रहते हैं.
उन्होंने कहा कि
,”यह कहना मुश्किल होगा की आखिर मुझको इससे क्या फायदा होता है. मगर मैं लोगो की मदद के लिए कम से कम इतना तो कर सकता हूँ.”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019:सनराइजर्स हैदराबाद का ये खिलाड़ी जब भी लगाएगा अर्द्धशतक, यहाँ फ्री कर सकते हैं ऑटो की सवारी appeared first on Sportzwiki.