Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ये हो सकती है किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज कर चुकी है. अब इस टीम का मुकाबला कोलकाता से इडेन गार्डन में होने वाला है. कोलकाता ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर चुकी है. दोनों के बीच अब मुकाबला 27 मार्च को होने वाला है.

1. आर अश्विन ( कप्तान)

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन पर इस सीजन में काफी बड़ी जिम्मेदारी है. पहले मैच में हुए विवाद को भूलकर इस खिलाड़ी को नए अंदाज में टीम का नेतृत्व करना होगा. राजस्थान के खिलाफ मिली जीत को आगे बढ़ाना होगा.

2. के एल राहुल 

किंग्स इलेवन पंजाब का ये सलामी बल्लेबाज पहले मैच में कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाया. लेकिन इस खिलाड़ी से टीम को काफी उम्मीद है. पिछले मैच में शानदार फॉर्म में रहा ये खिलाड़ी अभी कुछ दिन पहले हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर चुका है.

3. क्रिस गेल 

किंग्स इलेवन पंजाब का ये सलामी बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में है. पहले मैच में गेल शतक नहीं बना पाए वो 79 रन पर आउट हो गए. कोलकाता के खिलाफ होने वाले मैच में वो अपनी कसर पूरी कर सकते हैं.

4. मयंक अग्रवाल 

मयंक अग्रवाल को पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने खेमे में शामिल किया था, लेकिन वो पिछले सीजन कुछ खास नहीं कर सके. इस सीजन उनकी शुरुआत अच्छी रही है. अगले मैच में ये खिलाड़ी बड़ा स्कोर बना सकता है.

5. सरफराज खान 

पहले ही मैच में इस युवा सितारे ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. किंग्स इलेवन के लिए अपना पहला मैच खेले इस बल्लेबाज ने दिखाया कि उनके अंदर कितनी प्रतिभा है.

6. मनदीप सिंह 

पंजाब के इस बल्लेबाज को पहले मैच में बल्लेबाजी करने का उतना मौका नहीं मिला. लेकिन इस खिलाड़ी के होने से मध्यक्रम में मजबूती आएगी.

7. निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन पहले मैच में कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. निकोलस पूरन ने भारत दौरे पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान आकर्षित किया था. वो टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.

8. मुजीब उर रहमान 

स्पिनर मुजीब उर रहमान ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से वो काम किया है जो राशिद खान ने सनराईजर्स हैदराबाद के लिए कर रहे हैं. मुजीब ने पिछले सीजन प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. पहले मैच में भी उनके एक ओवर में लिए गए 2 विकेट काफी अहम थे.

9. अंकित राजपूत 

अंकित राजपूत को पिछले सीजन शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिल पाया था लेकिन जैसे ही उन्हें आखिरी कुछ मैचों में मौका मिला उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह को तय किया. राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया.

10. मोहम्मद शमी 

भारतीय टीम और पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच में आखिरी ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की थी.

11. मोइसेस हेनरिक्स

ऑस्ट्रेलिया का ये ऑलराउंडर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकता है. उनको पहले मैच में मौका नहीं मिला था. सैम करण पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. जिस वजह से इनको जगह मिल सकती है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ये हो सकती है किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.