आईपीएल में पंजाब के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एंड्रयू टाय ने दावा किया है कि यदि इस बार पंजाब की टीम आईपीएल का खिताब जीत जाती है, तो वो जूते से शराब पियेंगे. दरअसल ऑस्ट्रेलिया के लोग कोई बड़ी कामयाबी पाने पर अपने दाए पैर के जूते में शैम्पेन डाल कर पिते है.
फ़ॉर्मूला वन रेस के टाय है बहुत बड़े फैन

टाय ने कहा कि वे जूते से शराब पीने के बारे में सोच सकते है. यदि उनकी आईपीएल टीम पंजाब इस बार आईपीएल का खिताब जीत जाये.
फ़ॉर्मूला वन रेस के ड्राइवर डेनियल रिकियाडो की वजह से ये रिवाज बहुत मशहूर हुआ था. वे जब भी कोई रेस जीतते थे तो वो अपने जूते में शराब डाल कर पिते हैं. ऑस्ट्रेलिया में होने वाली इस प्रथा की शुरुआत मैड हिऊज ने की थी.
टाय ने बताया कि वो फ़ॉर्मूला वन रेस के बहुत बड़े फैन है. अपने बचपन में वो रेस देखने अपने पिता के साथ जाया करते थे.
टाय ने अभी तक आईपीएल में 21 मैच खेले हैं, जिनमे उन्होंने 16.91 की शानदार औसत से 37 विकेट ले चुके है. एक बार तो वो एक आईपीएल मैच में 5 विकेट भी हासिल कर चुके है.
अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गयी है पंजाब की टीम
पंजाब की टीम अभी तक कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है. इस आईपीएल सीजन का शानदार शुरुआत करते हुए पंजाब ने अपने पहले मैच में राजस्थान की टीम को हराया था, लेकिन वो अपनी ये फॉर्म आगे नहीं ले जा पाए और अगले मैच में कोलकाता की टीम से हार गये.
अब पंजाब का अगला मुकाबला मोहाली में मुंबई इंडियंस की टीम से है. एंड्रू टाय पिछले बार के पर्पल कप के विजेता हैं, तो इसबार भी पंजाब की टीम को उनसे बहुत सारी उम्मीदें है.
The post IPL 2019: इस खिलाड़ी ने सार्वजनिक तौर पर किया ऐलान जीतेंगे आईपीएल तो पियेंगे जूते से शराब appeared first on Sportzwiki.
