Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: रैना को पछाड़ कर इस मामले में सिक्सर किंग बने धोनी

स्पोटर्स डेस्क। आईपीएल 2019 के सीजन में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने छह विकेट से जीत हासिल की। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 147 रन बनाए। चेन्नई की टीम ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से शेन वॉटसन ने 44 रन की शानदार पारी खेली।

आपको बता दें कि इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है। दरअसल, धोनी ने इस लीग में अपने नाम छक्कों का एक खास रिकॉर्ड किया है। धोनी ने इस मैच में पहला छक्का लगाते ही अपनी टीम के साथी सुरेश रैना को पीछे छोड दिया है।

इसके साथ ही आईपीएल में धोनीअब सर्वाधक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाडी बन गए है। उनके नाम अब 187 छक्के हो गए है। उन्होंने सुरेश रैना 186 छक्कों को पीछे छोड दिया है। हालांकि ​एबी डिविलियर्स के भी 186 छक्के है। तो वहीं आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल के नाम 296 छक्के है। वहीं धोनी इस मामले में दूसरे नंबर पर है।

इस मैच में धोनी ने ना सिर्फ रैना को पीछे छोड बल्कि एबी डिविलियर्स को भी पछाड दिया है। दोनों ही खिलाडियों के नाम इस लीग में 186—186 छक्के दर्ज है। इसके अलावा इस मामले में तीसरे नंबर पर डीविलिसर्य, चौथे पर सुरेश रैना और पांचवें नंबर पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा के नाम 184 छक्के है।



Herald