पिछले सीजन के खिताब पर कब्ज़ा ज़माने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को खिताब जीताने में मदद किया था. चेन्नई की टीम पिछले सीजन मे ही 2 वर्ष का बैन खत्म करके खेलने के लिए आई थी. अब कयास लगाये जा रहे हैं, कि यह आईपीएल धोनी का अंतिम आईपीएल हो सकता है .
टेस्ट क्रिकेट से पहले ही ले चुके हैं संन्यास

माही ने टेस्ट क्रिकेट से 2014 में ही संन्यास ले लिया था .एकदिवसीय क्रिकेट की कप्तानी से भी धोनी ने 2017 में संन्यास ले लिया था और अब कहा जा रहा है, कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के बाद वो अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, इसलिए वो इस आईपीएल के बाद आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं. धोनी अपने सभी बड़े फैसले अचानक ही लेते रहे हैं यही बात संन्यास की इस संभावना को और बढ़ा रहा है.
2013 में मुंबई इंडियंस के खिताब जीतने के बाद ही सचिन तेंदुलकर ने भी आईपीएल से संन्यास ले लिया था और उसके बाद 2013 में ही अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट के सभी प्रारुप से संन्यास ले लिया था .
पिछले सीजन में शानदार फॉर्म में थे माही

आईपीएल के पिछले सीजन में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की थी. पिछले बार माही ने 16 मैच मे 455 रन 75.83 की औसत से और 150.66 की स्ट्राइक रेट से बनाये थे, जिनमे 9 बार वो नाबाद भी लौटे थे. उनके इसी प्रर्द्शन के कारण की पिछले बार का खिताब चेन्नई ने जीता था. इस बार भी धोनी अच्छे फॉर्म मे दिखाई दे रहे हैं, जिससे हो सकता है कि वो पिछले बार का प्रदर्शन दोहरा दे .
इस आईपीएल मे भी चेन्नई ने की है शानदार शुरुआत

चेन्नई की टीम ने इस सीजन में भी अच्छी शुरुआत की है. कल चेपॉक में खेले गये मैच में चेनई ने बैंगलोर को हरा कर साबित कर दिया कि वो क्यों आईपीएल इतिहास की सबसे सफ़ल टीम है. कल के मैच ने चेन्नई को इस सीजन में भी खिताब का प्रबल दावेदार बना दिया है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019: क्या महेंद्र सिंह धोनी खेल रहे हैं अपना आख़िरी आईपीएल? appeared first on Sportzwiki.