राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल का दूसरा संस्करण कोई खास अच्छा नहीं रहा है. पहले दो मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है. अब इस टीम का मुकाबला अपना दोनों मैच जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स से है. चेन्नई ने अपने पहले मुकाबले में बैंगलोर तो वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हरा चुकी है.
आइए हम आपको चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में राजस्थान की टीम के बारे में बताते हैं.
1. अजिंक्य रहाणे

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिछले मैच में शानदार 70 रन बनाए थे. इस खिलाड़ी का बल्ला इस संस्करण में खूब चल रहा है. बस रहाणे को अपनी कप्तानी पर काम करना होगा. राजस्थान कल जोरदार वापसी कर सकती है.
2. जोस बटलर

राजस्थान के लिए इंग्लैंड का ये सलामी बल्लेबाज लगतार रन बनाते आया है. चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में भी इस खिलाड़ी से टीम को काफी उम्मीद होगी. राजस्थान के लिए ये खिलाड़ी मैच विजेता साबित होता आया है. चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इस खिलाड़ी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
3. संजू सैमसन

हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक बनाने वाला ये बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है. दोनों मैच में इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. सैमसन मध्यक्रम में राजस्थान को बहुत मजबूती प्रदान करते हैं. चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीद होगी.
4. स्टीव स्मिथ

आईपीएल में वापसी करने वाला बल्लेबाज पहले मैच में अच्छे टच में दिखा. हालाँकि इस खिलाड़ी ने कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया, लेकिन उन्होंने दिखाया कि कभी भी ये खिलाड़ी फॉर्म में वापस आ सकता है. हैदराबाद के खिलाफ स्मिथ को बल्लेबाजी नहीं मिली. चेन्नई के खिलाफ स्मिथ से उम्मीद होगी की ये बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाए.
5. बेन स्टोक्स

इंग्लैंड का ये ऑलराउंडर पिछले मैच में आखिरी में आकर छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली. जिस वजह से राजस्थान बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो पाई. इस खिलाड़ी के गेंद से भी बढ़िया प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी. चेन्नई के खिलाफ स्टोक्स तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
6. राहुल त्रिपाठी

राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी को पिछले मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. पहले मैच में भी इस खिलाड़ी ने ठीक- ठाक प्रदर्शन किया था. ऐसे में अगले मैच में भी जगह मिलना तय हैं.
7. स्टुअर्ट बिन्नी

राजस्थान रॉयल्स के इस ऑलराउंडर को पहले दो मैच में मौका नहीं मिला. चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है. क्योंकि कृष्णप्पा गौतम ने पहले दो मैच में कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है.
8. जोफ्रा आर्चर

राजस्थान का ये तेज गेंदबाज इस समय शानदार फॉर्म में है. इस खिलाड़ी ने पिछले मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की. पहले खेले दो मैच में इस खिलाड़ी जिस तरह बेहतरीन गेंदबाजी कर चूका है. चेन्नई के खिलाफ भी इस खिलाड़ी से वही उम्मीद होगी.
9. वरुण आरोन

पिछले दो मैच में इस गेंदबाज को मौका नहीं मिला था. इन दो मैचों में जयदेव उनादकट का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. जिस वजह से इनको चेन्नई के खिलाफ मौका मिल सकता है.
10. श्रेयस गोपाल

राजस्थान के लिए इस खिलाड़ी ने खेले गए दो मैच में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीद होगी.
11. धवल कुलकर्णी

राजस्थान का ये तेज गेंदबाज इस समय टीम के लिए काफी अहम है. उनका प्रदर्शन भी दो मैच में ठीक रहा है. ऐसे में उन्हें अगले मैच में भी जगह मिलने की पूरी सम्भावना है. इस खिलाड़ी के कंधे पर राजस्थान को अगला मैच जीताने की जिम्मेदारी होगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इन बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है राजस्थान रॉयल्स, लंबे समय बाद इस खिलाड़ी को मौका! appeared first on Sportzwiki.