आईपीएल के 5वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में सिर्फ 147 रन बनाये। टीम एक समय 15 ओवर में 118 रन बना चुकी थी, लेकिन उसके बाद बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटने लगे। टीम की इस हार पर कोच रिकी पोंटिंग ने बयान दिया है।
इन 10 ओवर में हारे मैच

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि उनकी टीम बल्लेबाजी में अंतिम 6 ओवर और गेंदबाज में शुरूआती 4 ओवर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
मैच के बाद उन्होंने कहा
“अंतिम पांच-छह ओवरों की बल्लेबाजी और बेहतर हो सकती थी। पहले चार ओवर ओवर की गेंदबाज के दौरान हमने गलती की। लेकिन मैं किसी पर उंगली नहीं उठाने जा रहा हूं,क्योंकि हम साथ में हैं। हम एक साथ जीते हैं, और हम एक साथ हारते हैं।”
मुश्किल थी पिच

दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल थी। गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाजी और भी मुश्किल होती जा रही थी।
पिच के बारे में बात करते हुए रिकी पोंटिंग ने कहा
“यह किसी भी नये बल्लेबाज के लिए आसान विकेट नहीं था, खासकर पॉवरप्ले के अंत में। शिखर धवन से हम टीम में निश्चित भूमिका चाहते हैं, लेकिन हम उन्हें आज थोड़ा तेज स्कोर करना पसंद करेंगे। लेकिन हम 15 ओवर के बाद 118 रन पर 2 विकेट थे, इसलिए मंच को वास्तव में अच्छी तरह से सेट किया था।”
अंतिम गेंद तक खेलना चाहते हैं धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कल धीमी बल्लेबाजी की और टीम को लक्ष्य तक पहुंचा। धोनी के बारे में रिकी पोंटिंग ने कहा कि वह ऐसी ही बल्लेबाजी करते हैं।
दिल्ली के कोच ने कहा
“एम एस धोनी ने कई वर्षों से टी-20 क्रिकेट इसी तरह से खेला है। वह पिच पर होना चाहता है जब आखिरी गेंद फेंकी जाए। वह विजयी रन हिट करने के लिए वहाँ होना चाहता है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद भड़के कोच रिकी पोंटिंग, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.