Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: मांकड़िंग विवाद पर आलोचनाओं का शिकार हो रहे अश्विन ने दिया यह बड़ा बयान

स्पोटर्स डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन में सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने 14 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही 12 साल के आईपीएल के इतिहास में पंजाब ने राजस्थान को उसके घर में हराया है। लेकिन इस मैच में जो सबसे चर्चा का विषय रहा है वह जोस बटलर का आउट होना है। बटलर मांकडिंग फैसले से रन आउट हो गया।

दरअसल, इस मैच में अश्विन ने जोस बटलर को बल्लेबाजी के दौरान क्रीज से बाहर आने पर रनआउट कर दिया था। जिसे नियम के अनुसार बटलर को रन आउट करार दे दिया गया। हालांकि इसके बाद पंजाब के कप्तान अश्विन लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे है। तो वहीं अब इस पर अश्विन ने अपना बयान दिया है।

इस मैच के बाद अश्विन ने कहा कि रनआउअ पर कोई विवाद नहीं है। यह एक ​तुरंत लिया फैसला था। मैंने तो गेंद डाली ही नहीं थी कि वह क्रिज से बाहर चले गए। बल्लेबाज होने के नाते उन्हें इस बारे में सोचना चाहिए था। हम सही तरफ खडे हैं, कई बार ऐसे फैसलों से मैच बलद जाता है। इसके बाद अश्विन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस पूरे मामले में खेल भावना का सवाल कहां से पैदा हो गया है।

पंजाब के कप्तान ने कहा कि बल्लेबाजों को क्रीज पर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। हम सभी जानते थे कि छह ओवर के बाद पिच धीमी हो जाएगी। इसलिए गेंदबाजों को श्रेय जाता है। मैं खुद कई प्रकार की गेंदों पर काम कर रहा था। हम पांच गेंदबाजों के साथ खेले और सभी ने दमदार प्रदर्शन किया।



Herald