Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस IPL में हर बल्लेबाज की नींद उड़ा देंगे ये 3 खतरनाक गेंदबाज

इन दिनों भारत में क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार आईपीएल शुरू हो चुका है। इस आईपीएल में कई ऐसे रिकॉर्ड बनते है जो किसी विश्व रिकॉर्ड से कम नहीं होते हैं। लेकिन इस सीजन में बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों को खतरनाक माना जा रहा है। इस सीजन में कुछ गेंदबाजों के आगे तो बल्लेबाज भी बल्लेबाजी करने से डरते है। इस सीजन में कुछ टीमों के पास इतने तेज गेंदबाज है की उनकी गेंदों की गती 150 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा की होती है।

आज हम आपको इस आईपीएल के सबसे तेज ओर खतरनाक गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में पहला स्थान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आता है। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2013 के सीजन से डेब्यू किया था। आज वह आईपीएल के सबसे खतरनाक गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बना रखी है। जसप्रीत बुमराह ने एक बार तो 153.2 किलोमीटर प्रति घंटे से गेंद भी की इसके साथ उनकी यॉर्कर गेंद के आगे बड़े बड़े बल्लेबाज घुटने टेक देते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटा के आगे बल्लेबाजी पानी मांगते नजर आते हैं। अब तक टिम साउदी आईपीएलम में कई टीमों की तरफ से खेल चुके हैं।


कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार अपनी टीम में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्गुसन को शामिल किया है। लोकी फर्गुसन नियमित रूप से 147-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके बल्लेबाज के मन में डर पैदा कर देते हैं।



Herald