स्पोर्ट्स डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के शुरू होने से पहले ही कई टीमे इस खीताब को जीतने के लिए तैयारी करने में लगी हुई है। लेकिन इस लीग के शुरू होने से दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को एक साथ दो बड़े झटके लगे है। इस सीजीन के शुरू होने से पहले इस टीम के दो युवा तेज गेंदबाज चोट के कारण इस लीग से बाहर हो गए है। इन दोनों गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करके कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में जगह बनाई थी।
लेकिन तेज गेंदबाज शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी चोट के कारण इस सीजीन से बाहर हो गए है। इस झटके के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरे तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा है। नागरकोटी बीते सीजन में भर नहीं खेल पाए थे और उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स ने कर्नाटक के प्रसिद्ध कृष्णा को अपने साथ जोड़ा था। नागरकोटी पीछले कुछ समय से अपनी पीठ की चोट से उबर नहीं पा रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस खिलाड़ी को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
आजीवन प्रतिबंध से पहले ऐसा रहा है श्रीसंत का क्रिकेट करियर,जानिए
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है नागरकोटी को अभी ठीक होने में 3 महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। इसके साथ शिवम मावी भी अपनी चोट से परेशान है और उनको भी ठीक होने में लगभग 6 महीने से ज्यादा का समय लगेगा। इस खबर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन में गेंदबाजी क्रम में थोड़ा कमजोर साबित हो सकता है।
Herald