इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के शुरू होने में अब कुछ दिन बचे हैं। इस सीजन को लेकर हर टीम के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इस सीजन में खिलाड़ियों के साथ मैच देखने वाले दर्शकों को भी इनाम के रूप में एक लाख रूपए की राशी देने का एलान किया गया है। अगर आप आइपीएल मैच देखने के बारे में नहीं सोच रहे हैं तो आप आज ही टिकट खरीद लें और एक लाख रूपए का इनाम जीतने की तैयारी शुरू कर दें। इस सीजन में मैच देखने वाले दर्शकों के लिए एक लाख रूपए के साथ नई SUV कार इनाम में देने का निर्णय किया है।
लेकिन इस इनाम के लिए एक शर्त रखी गई है की अगर कोई दर्शक मैदान के बाहर स्टेड़ में खड़ा होकर छक्के को कैच कर लेता है तो उसे एक लाख रूपए इनाम के रूप में दिया जाएगा। इसके साथ पूरे सीजन को खत्म होने के बाद जिस दर्शका का कैच सबसे अच्छा होगा उसे टाटा की नवीनतम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) हैरियर इनाम के रूप में दी जाएगी। आईपीएल के 12 सीजन का आगाज 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला पहला मैच चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
बीसीसीआई ने आईपीएल का रोमांच बढ़ाने के लिए इस बार हैरियर फैन कैच प्रतियोगिता का एलान किया है। इस प्रतियोगिता के हर मैच में एक हाथ से कैच लेने वाले दर्शक को इनाम के रूप में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। यानी एक हाथ से सिक्स पर कैच लेने वाले फैन को एक लाख रुपये के साथ नई SUV कार जीतने का मौका दिया गया है। इस आइपीएल में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों पर भी लाखों रूपए की बारिश होने वाली है।
Herald