Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL के खिलाड़ी की कलाइयां काटीं, कहा- अब खेलकर दिखा

 
गाजियाबाद 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 में खेलने का सपना सजा रहे क्रिकेटर प्रशांत तिवारी से जुड़ी बुरी आई है। मुंबई इंडियन्स टीम के स्टैंडबॉय प्लेयर प्रशांत तिवारी पर होली की शाम करीब 4 बजे गाजियाबाद स्थित उसके घर में ही जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि हमलावर प्रशांत और उनके बड़े भाई प्रभात को घर से खींचकर ले गए और लाठी-डंडों से पीटा। प्रभात के मुताबिक, हमलावरों ने प्रशांत के दोनों हाथों की कलाई कांच से काट दीं और बोले- अब तू खेलकर दिखा। फिलहाल प्रशांत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। 

पड़ोसियों पर आरोप 
इस मामले में आरोप पड़ोस के ही दो भाई संदीप और मंदीप पर है, जिनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत अपने भाई प्रभात से घर के अंदर तेज आवाज में बातें कर रहे थे। इसी को लेकर संदीप और मंदीप से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रशांत का हाल में स्टैंडबॉय प्लेयर के रूप में टीम में सिलेक्शन हुआ था, होली के बाद उन्हें IPL मैचों के लिए मुंबई जाना था। बता दें कि आईपीएल 2019 की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह टूर्नमेंट 51 दिनों तक चलेगा।