Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL: ओपनिंग मैच गंवाकर भी खुश हैं कोहली, कहा- वापसी करेंगे

 
चेन्नई     

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले मैच में हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान विराट कोहली परेशान जरूर दिखे, लेकिन वह निराश नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी टीम इस तरह की शुरुआत नहीं चाहेगी. शनिवार रात आरसीबी को मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों 7 विकेट से करारी हार मिली.

इस शिकस्त के बाद विराट कोहली ने कहा, 'कोई भी टीम इस तरह से शुरुआत नहीं करना चाहेगी. लेकिन खेल में इस तरह का होना अच्छी बात है. मैदान पर खिलाड़ियों के रवैये से मैं खुश हूं. मुझे पता है कि हमारी बल्लेबाजी सही नहीं थी और हम वापसी करेंगे.'

गौरतलब है कि आरसीबी की पारी में पार्थिव पटेल (29) को छोड़ एक भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू नहीं पाया. इसके साथ ही बेंगलुरु की टीम आईपीएल में अपने दूसरे सबसे कम स्कोर (70 रन, विरुद्ध राजस्थान रॉयल्स- 2014) की बराबरी की. वैसे आईपीएल में सबसे कम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड भी आरसीबी के नाम दर्ज है. आरसीबी की टीम 2017 में केकेआर के खिलाफ महज 49 रनों पर सिमट गई थी.