Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL: इस सीजन की पहली जीत के लिए आज इन दो टीमों में होगी जबरदस्त टक्कर 

स्पोटर्स डेस्क। आज इस IPL सीजन का आठवां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है। आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें इस सीजन के पहली जीत के लिए मैदान में उतरेगी। इस सीजन के पहले मैच में दोनों टीमों को करारी हार का सामना करना पड़ा है और आज दोनों टीमें पहली जीत के लिए तैयार है। हैदराबाद को पहले मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से और राजस्थान को किंग्स इलेवन पंजाब के हाथोें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

इन दोनों टीमों एक एक ऐसा खिलाड़ी है जो मैच को अपने दम पर पलट सकता है और इन खिलाड़ियों की एक साल बाद मैच में वापसी हुई है। हैदराबाद में डेविड वॉर्नर तो वहीं राजस्थान में स्टीव स्मिथ पर सब लोगों का ध्यान होगा। राजस्थान को बटलर और कप्तान अजिंक्य रहाणे के के अलावा दूसरे खिलाड़ियों को भी अपना दम दिखाना होगा। राज्स्थान अपना पहला मैच आसानी से जीत रही थी लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने बटलर को मांकड़ रन आउट करके पूरा मैच ही पलट दिया था।

टीमें:

हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, बासिल थम्पी, श्रीवत्स गोस्वामी, मार्टिन गप्टिल, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार,मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर, शाकिब अल हसन

राजस्थान: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर



Herald