Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस गेंदबाज के नाम दर्ज हैं IPL के फाइनल मुकाबले में मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने अपनी फिरकी गेंदों से गई दिग्गज बल्लेबाजों को खूब नचाया है। आर अश्विन ने भारतीय टीम को कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। भारतीय टीम को ये स्पिन गेंदबाज इस समय आईपीएल के 12वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे है।

विश्वकप 2019: ये हैं वो ऑल राउंडर्स जो विश्वकप में टीम के लिए साबित हो सकते हैं तुरूप के इक्के

आपको बता दें कि आर अश्विन ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए है। अश्विन के नाम आईपीएल में भी एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। इस स्पिन गेंदबाज के नाम आईपीएल के फाइनल मुकाबले में मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड दर्ज है। आर अश्विन ने आईपीएल के तीसरे सीजन में फाइनल मैच में मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड अपनी नाम दर्ज किया है। आईपीएल के फाइलन मैच में अश्विन एकमात्र स्पिन गेंदबाज हैं, जिन्होंने मेडन ओवर डाला है।

गेल IPL इतिहास में आज दर्ज कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि

आपको बता दें कि आर अश्विन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजाट्स व किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मैदान में जलवे बिखेर चुके है। आपको बता दें कि आर अश्विन ने आईपीएल में अब तक 126 मैच खेले है। अश्विन ने इस दौरान 123 पारियों में 111 विकेट लिए है। इसी के साथ आपको बता दें कि अश्विन की कमान वाली टीम किंग्स इलेवन पंजाब आज रात 8:00 बजे केकेआर से​ भिडने के लिए मैदान में उतरेगी।



Herald