केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को केकेआर की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट के अंतर से जीत लिया. इस मैच में दोनों टीमों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड भी बनाये हैं. हम आपकों उन्ही रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे.
आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :
1. बता दें, कि केकेआर की सनराइजर्स पर यह 10वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले गए थे. जिसमे से 6 मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 9 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए थे.
2. ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर की सनराइजर्स के खिलाफ यह छठी जीत थी. इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच बीच कुल 7 मैच खेले गए थे. जिसमे से 2 मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 5 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए थे.

3. डेविड वार्नर ने आज अपने आईपीएल क्रिकेट करियर का 37वां अर्धशतक लगाया.
4. डेविड वार्नर अपने 37वें अर्धशतक के साथ ही आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने गौतम गंभीर के 36 अर्धशतक को पीछे छोड़ दिया है.
5. डेविड वार्नर पहले विदेशी खिलाड़ी बने हैं. जिन्होंने केकेआर के खिलाफ अपने 7000 आईपीएल रन पूरे कर लिए हैं.

6. केकेआर के बल्लेबाज नितीश राणा ने आज अपने आईपीएल क्रिकेट करियर का छठा अर्धशतक लगाया.
7. डेविड वार्नर ने आज 85 रन बनाये. सनराइजर्स हैदराबाद के इतिहास के टॉप-9 स्कोर में से 6 स्कोर डेविड वार्नर के ही नाम है.
8. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज जॉनी बैरेस्टों ने अपना आईपीएल डेब्यू किया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post KKRvsSRH : STATS : आईपीएल के दूसरे मैच में बने 8 रिकॉर्ड, रोमांचक जीत के साथ केकेआर ने बनाये कई विश्व रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.