स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जा रहा है। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। यह मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्ज़ा करना चाहेगी। ताकि अगले दो मैचों में वर्ल्ड कप 2019 के लिए नए खिलाड़ियों की असली ताकत को परखा जा सके।
आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया पारी की शुरुआत करने कप्तान आरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा आये है। ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए है।आपको जानकारी में बता दें, यह मैच पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृह मैदान पर खेला जा रहा है। तीसरे मैच से पहले धोनी ने अपने फॉर्म हाउस पर भारतीय टीम को शानदार डिनर पार्टी दी है।
टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, केएल राहुल, केदार जाधव, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और रिषभ पंत.
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, झाय रिचर्डसन, एडम जाम्पा, एंड्रयू टाई, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल, एलेक्स कैरी, नाथन लायन और जेसन बेहरेनडोर्फ।
यह भी पढ़े:-
Video: जब डेविड मिलर की फुर्ती देख डु प्लेसिस ने कहा- “Come on MSD”
SA vs SL: दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 113 रनों से दी करारी शिकस्त
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने हार के बाद इस भारतीय खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो
Herald