23 मार्च शनिवार से आईपीएल का 12वां संस्करण शुरू हो रहा है. इस आईपीएल का पहला मैच एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम के बीच खेला जायेगा. इस मैच को जीत दोनों टीमें जीत के साथ आईपीएल 2019 का आगाज करना चाहेगी. अपने इस ख़ास लेख में हम आपकों इस मैच से जुड़ी सारी जानकारी देंगे.
कहां देखें मैच?

आईपीएल के इस पहले मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी.
किस समय शुरू होगा मैच?
बता दें, कि यह पहला मैच रात 8 बजे शुरू हो जायेगा. वहीं इस मैच का टॉस 7.30 बजे से होगा.
कैसा रहेगा मौसम?

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के दौरान 34 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 61% की रहेगी. वहीं हवा 21 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है, कि बारिश आने की कोई संभावना नहीं है. मैदान पर तेज धूप खिली रहेगी.
कैसी रहेगी पिच?

चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं. हालाँकि, स्पिनरों के लिए भी यह पिच काफी अच्छी रहती है. तेज गेंदबाजो को इस पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलेगी. दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज है, इसलिए यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.
खिलाड़ियों के पास कौन से रिकॉर्ड बनाने का है मौका?

अपने 5000 आईपीएल रनों से आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 52 रन दूर है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना अपने 5000 रनों से मात्र 15 रन दूर है.
47 रन बनाते ही एबी डीविलियर्स आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे. वहीं एबी डीविलियर्स 13 छक्के लगते है, तो वह आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जायेंगे.
डेट और स्थान :
| डेट | स्थान |
| 23/3/2019 | एमए चिंदबरम स्टेडियम (चेन्नई) |
आईपीएल में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :
| मैच | चेन्नई जीता | आरसीबी जीता | बेनतीजा |
| 23 | 15 | 7 | 1 |
चेन्नई के चेपक में अबतक दोनों टीमों का आमना-सामना :
| मैच | चेन्नई जीता | आरसीबी जीता | बेनतीजा |
| 7 | 6 | 1 | – |
इस प्रकार है एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े :
| मैच | 49 |
| पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीती | 30 |
| पहले गेंदबाजी वाली टीम जीती | 18 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 166 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 152 |
| सबसे बड़ा स्कोर | 246/5 (20 ओवर) चेन्नई बनाम राजस्थान |
| सबसे छोटा स्कोर | 112/10 (19.5 ओवर) चेन्नई बनाम मुंबई |
| सबसे बड़े रन के लक्ष्य का पीछा | 208/5 (20 ओवर) चेन्नई बनाम आरसीबी |
| सबसे कम रन के लक्ष्य का बचाव | 134/5 (20 ओवर) चेन्नई बनाम केकेआर |
इस प्रकार हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन :
| खिलाड़ियों का नाम | भूमिका |
| शेन वाटसन | ऑलराउंडर |
| अम्बाती रायडू, | बल्लेबाज |
| सुरेश रैना | बल्लेबाज |
| फाफ डू प्लेसी | बल्लेबाज |
| एमएस धोनी | विकेटकीपर बल्लेबाज |
| केदार जाधव | ऑलराउंडर |
| ड्वेन ब्रावो | ऑलराउंडर |
| रविन्द्र जडेजा | ऑलराउंडर |
| मिचेल सेंटनर | ऑलराउंडर |
| दीपक चाहर | गेंदबाज |
| हरभजन सिंह | गेंदबाज |
इस प्रकार हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन :
| खिलाड़ियों का नाम | भूमिका |
| पार्थिव पटेल | विकेटकीपर बल्लेबाज |
| विराट कोहली | बल्लेबाज |
| एबी डीविलियर्स | बल्लेबाज |
| शिमरोन हेटमेयर | बल्लेबाज |
| शिवम दुबे | ऑलराउंडर |
| कॉलिन डी ग्रैंडहोम | ऑलराउंडर |
| मोईन अली | ऑलराउंडर |
| वाशिंगटन सुंदर | ऑलराउंडर |
| मोहम्मद सिराज | गेंदबाज |
| उमेश यादव | गेंदबाज |
| युजवेंद्र चहल | गेंदबाज |
जीत की भविष्यवाणी?

इस मैच को जीतने का ज्यादा चांस चेन्नई सुपर किंग्स का है, क्योंकि वह अपने घर पर खेलेगी और आंकड़ो से साफ़ जाहिर है, कि चेन्नई का प्रदर्शन आरसीबी के खिलाफ अपने घर पर अच्छा रहता है.
आरसीबी की टीम को इस मैच में मार्कस स्टोइनिस और नाथन कुल्टर नाइल की कमी भी खल सकती है, क्योंकि वह टीम के साथ अभी नहीं जुड़े हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post MATCH PREVIEW : CSKvsRCB : आईपीएल के पहले मैच में चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को चुनौती देने उतरेगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर appeared first on Sportzwiki.