Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MATCH PREVIEW : जाने कहां देखें मैच, कैसा रहेगा मौसम और किस प्रकार होगी दोनों टीमें?

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच रविवार 10 मार्च को मोहाली  क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. सीरीज के इस चौथे वनडे मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगी.

किस चैनल पर देखें मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला चौथा वनडे मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स-1 पर यह मैच आप अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं.

वहीं स्टार स्पोर्ट्स-1 हिंदी पर आप इस मैच को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. साथ ही जियो टीवी पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी.

किस समय होगा मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला चौथा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक़ सुबह 1.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक़ 1.00 बजे होगा.

कैसे हैं दोनों टीमों के आपस में आंकड़े 

बता दें, कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक 134 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. जिसमे से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 75  वनडे मैच जीते हुए हैं. वहीं भारत की टीम ने 49 वनडे मैच जीते हुए हैं. 10 मैच दोनों टीमों के बीच अबतक बेनतीजा रहे हैं.

कैसा रहेगा मौसम ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस चौथे वनडे मैच के दौरान 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 51% की रहेगी.

वहीं हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह हैं, कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. पूरे दिन तेज धुप खिली रहेगी.

इस प्रकार है दोनों टीमों की संभावित एकादश 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, अम्बाती रायडू, ऋषभ पंत, केदार जाधव, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, झाय रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, नाथन लियोन

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post MATCH PREVIEW : जाने कहां देखें मैच, कैसा रहेगा मौसम और किस प्रकार होगी दोनों टीमें? appeared first on Sportzwiki.