Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MI VS DC: ईशान किशन की जगह युवराज सिंह को टीम में मौका देना क्या मुंबई इंडियंस का सही फैसला? देखें आंकड़े

आईपीएल का संग्राम शुरू हो चूका है. ऐसे में सभी टीमें इसमें अपना दम दिखने की जंग में शामिल हो चुकी हैं. कुछ     टीमें नये खिलाड़ियों पर भरोसा दिखा रहे हैं, तो वहीं कुछ पुराने खिलाड़ियों पर, कुछ ऐसा ही इस इस बार मुंबई  इंडियन्स ने युवराज सिंह पर भरोसा दिखाया है.

इस बार मुंबई इंडियन्स ने बाये हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज और टी 20 किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह को शामिल किया है.

अब हम आपकों बताते हैं, कि क्या ईशान किशन की जगह युवराज सिंह को मौका देना मुंबई इंडियंस का सही फैसला है?

मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में चला युवी का बल्ला


मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला रविवार की रात दिल्ली कैपिटल्स से हुआ, मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान पर हुए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 213 रनों का एक विशाल स्कोर मुंबई के समाने रखा. दिल्ली के तरफ से ऋषभ पंत ने आतिशी पारी खेलते हुए 27 गेंद पर 78 रन बनाये.

दिल्ली के गेंदबाज के सामने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिक नही पाए, केवल मुंबई के तरफ से युवराज सिंह का बल्ला चला, युवी ने 53 रनों की शानदार पारी खेलकर मुंबई इंडियंस और अपने फैन्स का उत्साह बढ़ाया, लेकिन क्या इसके बाद भी ईशान किशन को टीम से बाहर रखना एक अच्छा फैसला है, जोकि घरेलु मैच में शानदार प्रदर्शन किया है.

यहाँ देखते हैं क्या वास्तव में युवराज सिंह का टीम में होना एक सही निर्णय है?

मध्यक्रम में युवराज का अनुभव


युवराज के पास टी 20 क्रिकेट में मध्यक्रम का बहुत ज्यादा अनुभव है. हम सभी जानते हैं, कि मध्यक्रम में युवराज सिंह की क्षमता क्या रही है जब युवी पुरे फॉर्म में चल रहें हो तो मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, पंड्या ब्रदर्स, किरोन पोलार्ड जैसे अच्छे अच्छे चेहरे हैं, लेकिन इनके पास मध्यक्रम का अनुभव कम है इस कमी को पूरा करने के लिए अब टीम में युवराज जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है और पहले ही मुकाबले में इसका जबाब युवी ने अपने बल्ले से दे दिया है.

ईशान किशन का पिछले आईपीएल में ख़राब प्रदर्शन


ईशान किशन को मुंबई इंडियन्स ने 2018 में ख़रीदा और तब से  टीम का हिस्सा है, लेकिन पिछले साल आईपीएल के 14 मैच में ईशान किशन ने केवल 22.91 की औसत और 149.51 के स्ट्राइक रेट से मात्र 275 रन ही बनाये. पिछले साल के इसी प्रदर्शन से उनको अब टीम में जगह नही मिली है.

इस बार विकेट कीपर क्विंटन डी कॉक को मुंबई ने साथ जोड़ा है. ऐसे में डी कॉक के वापस स्वदेश लौटने के बाद ईशान किशन को कुछ मैचों में मौका मिलता सकता है. हालाँकि युवराज सिंह का टीम में होना एक सही फैसला साबित होगा .

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post MI VS DC: ईशान किशन की जगह युवराज सिंह को टीम में मौका देना क्या मुंबई इंडियंस का सही फैसला? देखें आंकड़े appeared first on Sportzwiki.