मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया आईपीएल 2019 का तीसरा लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 37 रन से जीत लिया है. मुंबई इंडियंस की इस हार से कप्तान रोहित शर्मा काफी निराशा है. उन्होंने अपनी पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है, कि उनकी टीम ने आज बहुत सी गलतियाँ की है. जिसकी वजह से उन्हें हार मिली है. साथ ही उन्होंने मयंक मारकंडे को प्लेइंग इलेवन में ना शामिल करने का कारण बताया है.
हमने बहुत गलतियाँ की, इसलिए मैच हारे

अपनी टीम की हार का कारण बताते हुए रोहित शर्मा ने अपने बयान में कहा, “अधिकांश टीमों के लिए पहला गेम हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि टीम में बहुत सारे नए खिलाड़ी होते हैं. हमने आज बहुत गलतियां की और यही कारण था, कि हम मैच हार गए.
ऋषभ पंत ने किया हमें मैच से दूर

रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत की शानदार पारी को लेकर कहा, “हम पहले 10 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए खेल में थे, लेकिन जिस तरह से ऋषभ ने बल्लेबाजी की, उसका श्रेय हमें उन्हें देना होगा. उसने हमें मैच से काफी दूर कर दिया.
हम आज अपनी योजनाओं को अंजाम देने में असफल रहे, लेकिन ऐसा हो सकता है, क्योंकि टीम में बहुत से नए खिलाड़ी हैं और सभी को समझने में थोड़ा समय लगता है. हालाँकि, हम सभी पेशेवर क्रिकेटर हैं और हमें अपनी गलती से जल्द से जल्द सीखने की जरूरत है.”
दिल्ली के पास ज्यादा लेफ्टर होने की वजह से नहीं खिलाया लेग स्पिनर

रोहित शर्मा ने मयंक मारकंडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल ना करने की वजह बताते हुए कहा, “हमारे पास आज गेंदबाजी के 6 विकल्प थे. हमने एक ही स्पिनर के साथ खेला. मैंने सोचा, कि उनके पास टीम में बहुत सारे लेफ्टर थे, इसलिए मुझे यकीन नहीं था कि लेग स्पिनर अपने पूरे चार ओवर दिल्ली के खिलाफ फेंक पायेगा. हम इस बारे में बहुत स्पष्ट थ, कि हम खेल को कैसे अपनाना चाहते हैं.”
अगले मैच में बदल सकता है हमारा संयोजन

रोहित शर्मा ने आगे अपने बयान में कहा, “हां, हमारा संयोजन अगले मैच में बदल सकता है, हम विपक्षी टीम व परिस्थितियों को देख अगले मैच में बदलाव कर सकते हैं.
पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी. गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रहा था. हमने अभी भी 180 रन बनाए हैं. हालाँकि, किसी भी खिलाड़ी ने बड़ा स्कोर नहीं बनाया है. युवराज ने शानदार बल्लेबाजी की, शायद अगर कोई शीर्ष चार में 70+ रन बना देता, तो चीजें कुछ अलग हो सकती थी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post MIvsDC : रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को सीधे तौर पर ठहराया मुंबई इंडियंस की हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.