Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MIvsRCB: तीन गेंद पर तीन छक्के जड़कर ट्विटर पर छाए युवराज सिंह, वहीं ट्रोल हुआ यह खिलाड़ी

आईपीएल के 12वें सीजन के 7वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया लेकिन रोहित शर्मा ने अपनी टीम में लसिथ मलिंगा और मयंक मारकंडे को शामिल किया।

मुंबई इंडियंस की विस्फोटक शुरुआत

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी बनाई। डी कॉक 23 और रोहित शर्मा 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने पुराने दिनों की याद दिया दी। युवराज ने युजवेंद्र चहल के ओवर के पहले तीन गेंदों छक्के जड़े लेकिन चौथी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हुए।

ट्विटर पर छाए युवराज सिंह

युवराज सिंह का बल्ला पिछले काफी समय से खामोश था लेकिन पहले मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया। आज एक बार उन्होंने बल्ल्ले से फिर दिखा दिया कि पुराना युवराज वापस आ गया है।

इसी वजह से उनकी ट्विटर पर जमकर तारीफ हुई। वहीं छक्के खाने के बावजूद चार विकेट लेने की वजह से युजवेंद्र चहल भी ट्विटर पर छा गये। वहीं खराब बल्लेबाजी की वजह से कीरोन पोलार्ड जमकर ट्रोल हुए।

आईये देखते हैं, किसने क्या कहा

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post MIvsRCB: तीन गेंद पर तीन छक्के जड़कर ट्विटर पर छाए युवराज सिंह, वहीं ट्रोल हुआ यह खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.