खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे शृंखला का चौथा मैच आज मोहाली में खेला रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। विराट ने अपनी इस टीम में चार बदलाव किए हैं।
आकाश अंबानी- श्लोका मेहता की शादी के गवाह बने ये दिग्गज खिलाड़ी
इस मैच के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, लोकश राहुल, भुवनेश्वर कुमार और यजुवेन्द्र चहल को अन्तिम एकादश में जगह दी गई है जबकि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, अंबाटी रायुडु, मोहम्मद शमी और रवीन्द्र जडेजा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने होम ग्राउंड पर खेला अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच, इसके बाद अब नहीं खेलेंगे माही!
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया आईएस बिंद्रा स्टेडियम में कंगारू टीम के खिलाफ चौथा वनडे जीत पिछली हार का बदला चुकता करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरी है।
...तो इस कारण धोनी को मिला था खिलाड़ियों को आर्मी कैप बांटने का मौका
इस मैच के लिए टीम में शामिल होने के साथ ही भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक उपलब्धि अपने दाम दर्ज करवा ली है। बुमराह का यह 100वां अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच है। वह 10 टेस्ट, 48 वनडे और 42टी-20 मैचों में हिस्सा ले चुके हैं।
सौरभ गांगुली ने धोनी को लेकर कह दी ये बड़ी बात...
टीमें: ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), झाय रिचर्डसन, पैट कमिंस, जेसन बेहरेनडोर्फ, एडम जम्पा।
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।