स्पोर्ट्स डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे के आखिरी दो मैचों के लिए आराम दिया गया। जिसके बाद भी वो चर्चा में बने हुए है। उन्होंने हाल ही में कहा है कि हत्या से बड़ा अपराध मैच फिक्सिंग है। दरअसल, स्पॉट फिक्सिंग के चलते दो साल का निलंबन झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने यह बात कही है।
पिछले साल आईपीएल में वापसी पर चेन्नई सुपर किंग्स की डॉक्यूमेंट्री आ रही है। डॉक्यूमेंट्री का नाम ;रॉर ऑफ द लॉयन है और इसका 45 सेकंड का ट्रेलर भी जारी हुआ चुका है। ट्रेलर में धोनी कहते है, ;टीम इसमें (मैच फिक्सिंग) शामिल थी, मेरे पर भी आरोप लगा था, वह समय हम सभी के लिए कठिन दौर था। वापसी करना भावुक क्षण था और मैंने हमेशा ही कहा है, जिस चीज से आपकी मौत नहीं होती, वह आपको मजबूत बनाती है।
Watch how @msdhoni and a bunch of men in yellow jerseys wrote one of India's greatest comeback stories. #HotstarSpecials is proud to present #RoarOfTheLion. Trailer out. pic.twitter.com/nkWpV1EPnl
— Hotstar Specials (@HotstarSpecials) March 10, 2019
आपको जानकारी में बता दें, यह डॉक्यूमेंट्री 20 मार्च से हॉटस्टार पर आएगी। बताते चले धोनी ने 2018 में वापसी करते हुए चेन्नई टीम को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया था। चेन्नई सुपर किंग्स पर साल 2013 स्पॉट फिक्सिंग के मामले में दो साल का बैन लगा था। वहीं 23 मार्च आईपीएल 12 का आगाज होने जा रहा है,पहला मैच चेन्नई और बेंगलुरु के मैच खेला जायेगा।
यह भी पढ़े:-
Padma Awards 2019: खेल जगत में इन खिलाड़ियों को मिला पद्म श्री
गांगुली ने किया विश्व कप 2019 के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की दी जगह
IND vs AUS: चौथे वनडे में इन बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम
Herald