स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड की दो मस्जिद पर कुछ हमलावरों ने जमकर गोलीबारी की जिसमे 49 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। खबरे है कि इस हमले में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल-बाल बची। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर फैसला लेते हुए 16 मार्च (शनिवार) से होने वाले तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच को रद्द कर है। आपको बता दें, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 2-0 से आगे चल रही थी।
इस खौफनाक हमले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम काफी डरी हुई है। वहीं बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने ट्वीट कर कहा, 'पूरी टीम हमले में सुरक्षित बच गई है। डरावना अनुभव, कृपया हमारे लिए दुआ करें।'स्थानीय मीडिया के अनुसार, गोलीबारी के समय मस्जिद में कई लोग हताहत हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान वहां बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूूद थे।
Entire team got saved from active shooters!!! Frightening experience and please keep us in your prayers #christchurchMosqueAttack
— Tamim Iqbal Khan (@TamimOfficial28) March 15, 2019
हमलावर आस्ट्रेलियाई नागरिक
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने कहा, 'यह सुनियोजित आतंकी हमला था।' हमलावर दक्षिणपंथी आस्ट्रेलियाई नागरिक था। वहीं उन्होंने न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे बड़ा हमला बताया है। दूसरी तरफ, पुलिस ने इस घटना के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े:-
लाइफ टाइम बैन हटने के बाद वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार है ये भारतीय क्रिकेटर
टॉप-100 प्लेयर की लिस्ट में विराट को मिला ये स्थान तो धोनी टॉप-10 से बाहर
सनी लियोनी को पसंद है भारतीय टीम का ये दिग्गज क्रिकेटर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Herald