Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

OMG: नहीं हुई स्मिथ और वार्नर की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी 

खेल डेस्क। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को अभी ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।बॉल टैम्परिंग के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे इन दोनों क्रिकेट को पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट शृंखला के आखिरी दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं दी गई है जबकि उन पर लगाया गया प्रतिबंध तब तक समाप्त हो जाएगा।

..तो इस कारण धोनी को मिला था खिलाड़ियों को आर्मी कैप बांटने का मौका

इन दोनों दिग्गज क्रिकेटरों पर गेंद से छेडख़ानी प्रकरण के कारण लगाया गया प्रतिबंध इसी महीने 28 मार्च को समाप्त हो रहा है यानी वे चौथे वनडे के लिए उपलब्ध थे।

इस संबंध में ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने बताया कि स्मिथ और डेविड के प्रतिबंध 28 मार्च को खत्म हो जाएंगे। ये दोनों क्रिकेटर कोहनी के ऑपरेशन के बाद रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं।

तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत, ख्वाजा और फिंच ने लगाए अर्धशतक

इन दोनों ने इस बात पर सहमति जताई गई कि वे आईपीएल के जरिए अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करें। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए और स्टीव स्मिथ राजस्थान रॉयल्स की ओर से मैदान में दिखाई देंगे।

विश्व कप से पहले ही धवन और भुवनेश्वर कुमार को लगा बड़ा झटका, पंत को मिला इनाम

ऑस्ट्रेलियाई टीम : आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कंाब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टोन टर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कारे, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर नाइल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, जासन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम जाम्पा।