इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अभी से नहीं कई वर्षों से खराब चल रहे है। दोनों देशों की तरफ से कई बार शांती के लिए हर तरह के प्रयास किए जाते है लेकिन बता नहीं बन पाई। कभी शांति के लिए समझौता एक्सप्रेस चलाई गई तो कभी क्रिकेट को बढ़ावा देकर दोनों देशों में शांति कायम करने के प्रयास हुए लेकिन वो विफल रहे।
चोट के बाद वार्नर ने की धमाकेदार वापसी, केवल इतनी गेंदों पर ही लगा दिया शतक
हाल ही पुलवामा हमले के बाद कई पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों और कई अन्य लोगों ने यह बात कही थी की विश्वकप में भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए।
इधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी के नए प्रबंध निदेशक वसीम खान का कहना है की निकट भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेले जानेे की संभावना बहुत कम है लेकिन इन दोनों टीमों को मैदान पर लाने के लिए नई रणनीति बनाने की जरूरत है।
आपकों बता दें की वसीम खान हाल ही में पीसीबी के नए प्रबंध निदेशक चुने गए है और उसके बाद ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह कहा।
आकाश अंबानी- श्लोका मेहता की शादी के गवाह बने ये दिग्गज खिलाड़ी
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा की भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट खेला जाना एक बहुत बड़ी चुनौती है, और मुझे नहीं लगता कि इसका समाधान जल्द निकलेगा। भारत में आने वाले समय में चुनाव हैं इसलिए निकट भविष्य में कुछ नहीं होने वाला है। लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा की पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी और हम सभी भारत से बातचीत शुरू करने की पूरी कोशिश करेंगे।