इंडियन क्रिकेट में आईपीएल रंगारंग कार्यक्रम में से एक है. जिसमें एक अलग ग्लैमरस दुनिया दिखाई पड़ती है. जिसको देखने के बाद लोग क्रिकेट और मनोरंजन दोनों की दुनिया का लुत्फ एक साथ उठाते हैं. आईपीएल की इस दुनिया में अलग प्रकार की ही चमक दिखाई देती है.
नि:संदेह इंडियन प्रीमियर लीग पूरी दुनिया में सबसे ग्लैमरस क्रिकेट आयोजन में से एक है. ये टूर्नामेंट ऐसा है जो नए खिलाड़ियों को नये अवसर प्रदान करता है. इस खेल के आय़ोजन में सबसे ज्यादा ग्लैमरस महिला एंकर का योगदान होता है. आज हम आपको इन एंकरो की सूची बताते है.

मंदिरा बेदीः
मंदिरा बेदी क्रिकेट से जुड़ा सबसे लोकप्रिय नाम रही हैं, क्योंकि उन्होंने 2003 में ICC क्रिकेट विश्व कप, 2004 और 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2009 में इंडियन प्रीमियर लीग के संस्करणों में बतौर होस्ट काम किया है.
शिबानी दांडेकरः

शिबानी दांडेकर 2011 और 2015 के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के पांच संस्करणों की मेजबानी की.
अर्चना विजयाः

अर्चना विजया ने 2011 से 2015 तत बतौर एंकर मेजबानी की है.
पल्लवी शारदाः

माई नेम इज खान, हीरोइन, बेशरम, हवाइजादा, लॉयन और बेगम जान जैसी फिल्मों में काम कर चुकी पल्लवी शारदा को 2016 में इंडियन प्रीमियर लीग के 9 वें संस्करण की मेजबानी के लिए साइन किया गया था.
मयंती लैंगरः

क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर एक भारतीय खेल पत्रकार हैं, जिन्होंने 2010 फीफा विश्व कप, 2010 राष्ट्रमंडल खेल, 2011 क्रिकेट विश्व कप, 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और आईपीएल 2018 के 12 वें संस्करण की तरह खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी की है.
शोनाली नागरानीः

बिग बॉस 5 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शोनाली नागरानी का क्रिकेट जगत में एक और बड़ा नाम है. 2006 चैंपियंस ट्रॉफी, 2007 क्रिकेट विश्व कप और 2009 आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 की मेजबानी के अलावा, उन्होंने 2008 में आईपीएल के पहले सत्र की भी मेजबानी की है.
लेख वाशिंगटनः

मटरू की बिजली का मंडोला अभिनेत्री लेख वाशिंगटन भी 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीज़न में बतौर एंकर काम कर चुकी हैं.
करिश्मा कोटकः

बिग बॉस सीजन 6 की प्रतियोगी करिश्मा कोटक इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे हॉट प्रेजेंटर थीं. उन्होंने 2013 में ग्लैमरस क्रिकेट लीग की मेजबानी की.
रोशेल राव सेकीराः

फेमिना मिस इंडिया 2012 रोशेल राव सेकीरा, जो बिग बॉस के सीजन 9 में भी प्रतियोगी थीं, 2013 में आईपीएल के छठे सीजन में बतौर एंकर काम किया.
ईसा तारा गुहाः

इंग्लैंड की क्रिकेटर ईशा तारा गुहा 2012 में आईपीएल के आईटीवी के कवरेज के सह-मेजबान के तौर पर काम किया था.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आप तक पहुंचा सके.
The post PHOTOS: मंदीरा बेदी, मयंती लैंगर से लेकर करिश्मा कोटक तक ये हैं आईपीएल की 10 सबसे हॉट होस्ट, देखें तस्वीरें appeared first on Sportzwiki.