पंजाब के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल में भी वह अपनी प्रतिभा दुनिया को दिखा चुके हैं. वह टी-20 क्रिकेट के एक स्पेशलिस्ट मध्यक्रम के खिलाड़ी हैं और विकेट निकालने के लिए ही पहचाने जाते हैं. सिद्धार्थ कौल की ख़ास बात यह है, कि वह लगातार 140 से अधिक रफ़्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं.
सिद्धार्थ कौल ने की शादी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने शादी कर ली है. बता दें, कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती दो वनडे मैचों के लिए टीम में भी शामिल किया गया था. हालाँकि, उन्हें बुमराह व शमी जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजो के आगे प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. अंतिम तीन वनडे मैचों के लिए वह टीम का हिस्सा नहीं है.
लेकिन इसी बीच उन्होंने शादी कर ली हैं. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. उन्होंने हरसिमरन कौर नाम की लड़की से शादी की है.
उन्होंने 6 मार्च को ही खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए हरसिमरन कौर के साथ अपनी तस्वीर को पोस्ट किया था, और अपने प्यार का इजहार किया था. अब 9 मार्च को दोनों ने शादी कर ली हैं.
यहाँ देखें तस्वीरें
Congratulations to the newly weds, Harsimran Kaur and @sidkaul22. Wish you both a long and happy married life
pic.twitter.com/UKmyRtbt0M
— Circle of Cricket (@circleofcricket) March 9, 2019
— Siddharth Kaul (@sidkaul22) March 6, 2019
ऐसा रहा हैं सिद्धार्थ कौल का अबतक का क्रिकेट करियर

बता दें, कि सिद्धार्थ कौल अबतक भारतीय टीम के लिए 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेल चुके हैं. अपने खेले 3 वनडे मैचों में उन्हें अबतक एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ हैं. वहीं अपने खेले 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने 4 विकेट हासिल किये हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post PHOTOS : सिद्धार्थ कौल की हुई शादी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल appeared first on Sportzwiki.