17 मार्च 2019 को पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल मैच डैरेन सैमी की कप्तानी वाली पेशावर जल्मी और सरफराज अहमद की कप्तानी वाली क्वेटा ग्लेदियर्स टीम के बीच खेला गया था. इस फाइनल मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते क्वेटा ग्लेदियर्स ने 8 विकेट के अंतर से जीत लिया था और साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग के चौथे संस्करण को अपने नाम कर लिया था.
कप्तान डैरेन सैमी हार के बाद हुए भावुक

पेशावर जल्मी के कप्तान डैरेन सैमी हार के बाद भावुक हो गये और मैदान पर ही फुट-फुट कर बैठकर रोने लगे. वह काफी देर तक कराची के मैदान पर बैठकर सिर नीचें करके रोने लगे. उन्हें इस तरह रोता देख हर कोई काफी हैरान था. बता दें, कि वह पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय है. हालाँकि, उन्हें रोता देख क्वेटा ग्लेदियर्स के कोच सर विवियन रिचर्ड्स उनके पास और उन्हें समझाया.
यहाँ देखें डैरेन सैमी के रोने का वीडियो

We love you @darensammy88
pic.twitter.com/oIRSCORD6U
— tubz (@rwpexpress14) March 18, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे पेशावर जल्मी के कप्तान डैरेन सैमी हार के बाद भावुक हो गये और मैदान पर ही बैठकर रोने लगे.
आपकों इस मैच की जानकरी देते हुए बता दें, कि इस फाइनल मुकाबले का टॉस क्वेटा ग्लेदियर्स की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर जल्मी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना पाई.
पेशावर जल्मी के लिए सबसे ज्यादा 33 गेंदों पर 38 रन की पारी उमर अमीन ने खेली. वहीं क्वेटा ग्लेदियर्स के लिए युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.
इस लक्ष्य को क्वेटा ग्लेदियर्स की टीम ने 17.5 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और इस मैच को क्वेटा ग्लेदियर्स की टीम ने 8 विकेट के अंतर से जीत लिया. क्वेटा ग्लेदियर्स के लिए ओपनर बल्लेबाज अहमद शहजाद ने 51 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : PSL फाइनल हारने के बाद फुट-फुट कर रोने लगे डैरेन सैमी, वीडियो हो रहा वायरल appeared first on Sportzwiki.
