जब आईपीएल की शुरुआत होने वाली थी तो एक वीडियो हमारे टेलीविजन पर आता था, जिसमे दुनिया के नंबर 1 गेदबाज बुमराह अपने इंडियन टीम के कप्तान और दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज विराट कोहली को चुनौती देते हुए कहते हैं, कि अभी तो दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज को आउट करना बचा है. साथ ही साथ बुमराह ये भी कहते है संभल जाइए चीकू भैया मैं आ रहा हूँ.
ये वीडियो देखकर सभी भारतीय क्रिकेट फैन्स रोमाचंक से भर जाते थे और इन दोनों महारथियों की भिडंत देखने को आतुर हो जाते थे.
पहली जंग विराट ने जीती और बुमराह को जड़े 3 चौके

आईपीएल के 12वे सीजन के सातवे मैच में जब दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़े तो मुकाबला देखने लायक था. मोईन अली के रन आउट होने के बाद जब क्रीज़ पर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आये, तो मुंबई के कप्तान ने गेदबाजी की बागडोर जसप्रीत बुमराह को सौप दी.
विराट ने बुमराह के इस ओवर की चौथी, पांचवी और छठी बॉल पर चौका जड़ कर अपने इरादे दिखा दिए. इसी ओवर में विराट ने बुमराह के खिलाफ आईपीएल में 5,000 रन सबसे तेज बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
अगले ओवर में बुमराह ने की शानदार वापसी और विराट को भेजा पवेलियन

पहले ओवर में बुमराह के पीटने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित ने अपने अन्य गेदबाजो का प्रयोग किया, लेकिन यह फ़ॉर्मूला विराट के सामने सफ़ल नहीं हुआ, जिसके बाद रोहित ने दोबारा गेदबाजी करने के लिए बुमराह को बुलाया पारी का 14वां ओवर करने आये बुमराह के ओवर में पहले एक रन लेकर आईपीएल मे अपने 5000 रन पूरे किये, लेकिन जब विराट अगली बार बुमराह के सामने बल्लेबाजी करने आये तो बुमराह ने कोहली को बाउंसर मारा जिस पर विराट ने पुल शॉट मारने का प्रयास किया पर वो सफ़ल नहीं हो पाए और डीप मिडविकेट पर खड़े हार्दिक पंडया को कैच दे बैठे.
आउट होने से पहले विराट ने 32 बॉल पर 46 रनों की शानदार पारी खेली. हालाँकि विराट की टीम ये मैच जीत नहीं पाई और उसे 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
आईपीएल से पहले विराट को बुमराह के चुनौती वाला वीडियो –
When the best bowler is up against the best batsman, you expect nothing short of a best #VIVOIPL battle!
Who'll you be rooting for in #RCBvMI? Watch
action from this encounter tomorrow 7 PM onwards, LIVE on Star Sports! #GameBanayegaName pic.twitter.com/YKbvT3rE1N
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 27, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post RCBvsMI: आमने सामने आये दुनिया के नंबर 1 गेदबाज और बल्लेबाज, देखें किसने मारी बाजी appeared first on Sportzwiki.

action from this encounter tomorrow 7 PM onwards, LIVE on Star Sports!