आईपीएल 2019 के 7वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरे के सामने मुंबई इंडियंस की टीम सामने होगी। आरसीबी को अपने पहले मैच में सीएसके और मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली थी। इस मैच को दोनों ही टीमें अपने नाम कर टूर्नामेंट में अपना खाता खोलना चाहेगी। मुंबई के पिछले मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गये हैं।
कैसे लगी थी चोट?

भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दिल्ली की पारी के अंतिम गेंद पर चोटिल हो गये। ऋषभ पन्त को शॉट को रोकने के लिए वह गेंद डालने के बाद बायीं तरफ भागे थे।
इसी दौरान उनके बाएं कंधे में परेशानी हुई और वह मैदान पर ही लेट गये। सभी खिलाड़ी और टीम फिजियो उनके पास पहुंचे, लेकिन बुमराह काफी दर्द में दिख रहे थे। हालाँकि, मैच के बाद वह ठीक दिख रहे थे।
आज का मैच खेलेंगे?

जसप्रीत बुमराह बैंगलोर के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मैदान पर उतरने को तैयार हैं। मुंबई की टीम 25 मार्च को ही बैंगलोर पहुँच गयी थी और बुमराह टीम के साथ नहीं गये थे।
उसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि बुमराह इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगे लेकिन अगले ही दिन वह बैंगलोर पहुँच गये थे। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जारी कर यह जानकारी दी थी।
खाता खोलने पर नजर

तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस पिछले 6 सीजन से टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं जीत पाई थी। इस सीजन में भी यह ट्रेंड जारी रहा। मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 37 रनों की करारी हार मिली थी।
इस मैच में ऋषभ पन्त ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने जसप्रीत बुमराह की भी जमकर धुनाई की। रॉयल चैलेंजर्स की टीम भी पहले मैच में हार चुकी है। अब दोनों टीमों अपने दूसरे मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोलना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post RCBvsMI: जसप्रीत बुमराह की चोट पर आई बड़ी अपडेट, क्या खेलेंगे आज का मैच? appeared first on Sportzwiki.