आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2019 का 7वां लीग मुकाबला बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें, कि दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई इंडियंस की टीम को जहां दिल्ली कैपिटल्स ने हराया था. वहीं आरसीबी को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी. इस मैच को जीत दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीतना चाहेगी.
आंकड़ो के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच अबतक कुल 25 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 16 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए है. वहीं 9 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए हैं.
मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच कुल 9 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए हैं. जिसमे से 7 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए थे और 2 मैच आरसीबी ने जीते हुए हैं.
पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती हैं. यहां बड़े-बड़े स्कोर बनते हैं. बल्लेबाज इस पिच पर अपनी बल्लेबाजी का भरपूर लुफ्त उठाते हैं. दोनों टीमों के पास कई विस्फोटक बल्लेबाज है, इसलिए यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है. गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलने वाली है.
आरसीबी की टीम ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस आरसीबी की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Royal Challengers Bangalore (Playing XI): Virat Kohli(c), Parthiv Patel(w), Moeen Ali, AB de Villiers, Shimron Hetmyer, Shivam Dube, Colin de Grandhomme, Navdeep Saini, Yuzvendra Chahal, Umesh Yadav, Mohammed Siraj
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post RCBvsMI : टॉस रिपोर्ट : आरसीबी ने जीता टॉस, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.