Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SA vs SL: दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 113 रनों से दी करारी शिकस्त

स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। हाल ही में खेले गए सेंचुरियन वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 113 रनों से करारी शिकस्त दी। अब साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम 45.1 ओवरों में 251 रन बना सकी। साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 94 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 57 रनों का योगदान दिया। बाकि कोई बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया।

वहीं साउथ अफ्रीका के लक्ष्य को आसान समझकर बल्लेबाजी करने उत्तरी श्रीलंकाई टीम 32.2 ओवरों में 138 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका की तरफ से ओशाडो फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। वहीं कुशल मेंडिस ने 24, कुशल परेरा ने 23, धनंजय डी सिल्वा ने 15 और अविश फर्नाडो ने 10 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कागिसो रबादा ने तीन, लुंगी नगिड़ी, एनरिक नोर्टजे और इमरान ताहिर ने दो-दो विकेट लिए।

आपकों बता दें, श्रीलंका ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स (29) ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। डी सिल्वा ने तूफानी पारी में 70 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और एक छक्के की मदद से 94 रन जड़े, लेकिन अफ़सोस वो शतक से चुक गए।

यह भी पढ़े:-

सीरीज जीतने से पहले धोनी ने पूरी टीम के साथ अपने फॉर्म हाउस पर की पार्टी, देखें तस्वीर

विराट ने किया खुलासा- आखिरी ओवर विजय शंकर को ही क्यों दिया ?

विश्व कप से पहले शिखर धवन की खराब फॉर्म के चलते उठ रहे है सवाल



Herald