आईपीएल 2019 के 11वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने सामने होगी। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। हैदराबाद ने इसी मैदान पर पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था वहीं आरसीबी की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। बैंगलोर की टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोलना चाहेगी।
आईये आपको बताते हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस मैच में किस चार विदेशी खिलाड़ी के साथ उतर सकती है।
एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में शामिल हैं। मुंबई के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन टीम को विवादास्पद तरीके से हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद की टीम के पास राशिद खान जैसा स्पिन गेंदबाज हैं और डिविलियर्स के ऊपर उनके खिलाफ रन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
मोईन अली

मोईन अली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सलामी बल्लेबाजी की थी। इसके बावजूद वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये थे। वह बल्ले से अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। आरसीबी के दो महत्वपूर्ण ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और नाथन कुल्टर नाइल ऑस्ट्रेलिया की सीरीज की वजह से टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं। इसी वजह से अली को मौका मिलना तय है।
हेनरिक क्लासेन

आरसीबी के लिए शिमरोन हेटमायर पहले दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं। इसी वजह से इस मैच में उनका टीम से बाहर होने तय दिख रहा है। अब उनकी जगह इस मैच में हेनरिक क्लासेन को मौका मिल सकता है। क्लासेन मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज हैं और टीम उन्हें बीच के ओवरों में रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।
टिम साउदी

कीवी ऑलराउंडर कॉलिन डीग्रैंडहोम पहले दो मैचों में गेंद और बल्ले से कुछ नहीं कर पाए हैं। यही वजह है कि इस मैच में उनका बाहर जाना तय दिख रहा है।
उनकी जगह टिम साउदी को टीम में जगह मिल सकता है। वहीं विराट किसी भारतीय तेज गेंदबाज को बाहर कर घरेलू खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post SRHvsRCB: 4 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें आरसीबी इस मैच में दे सकती है मौका, दो बदलाव संभव appeared first on Sportzwiki.