Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRHvsRCB : STATS PREVIEW : मैच में बन सकते हैं कुल 8 रिकॉर्ड, कोहली और डीविलियर्स के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2019 का 11वां मुकाबला शनिवार 31 मार्च को हैदराबाद के राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम खेला जाना है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच में बनने वाले आंकड़ो के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते हैं मैच में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर एक नजर : 

IPL-12: Hyderabad to seek victory against Hyderabad

1. आरसीबी और सनराइजर्स के बीच आईपीएल में अबतक 13 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 7 मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 5 मैच आरसीबी की टीम ने जीते हुए हैं. इस मैच में आरसीबी के पास अपनी छठी जीत का मौका होगा. वहीं सनराइजर्स के पास अपनी 8वीं जीत का मौका होगा.

2. हैदराबाद के राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 5 मैच सनराइजर्स की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 1 मैच आरसीबी की टीम ने जीता हुआ हैं. इस स्टेडियम में सनराइजर्स के पास छठी जीत का मौका होगा. वहीं आरसीबी के पास अपनी दूसरी जीत का मैका होगा.

3. विराट कोहली अगर इस मैच में 10 चौके लगा देंगे, तो वह अपने 450 आईपीएल चौके पूरे कर लेंगे. इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह गौतम गंभीर और शिखर धवन के बाद तीसरे खिलाड़ी बनेंगे.

4. एबी डीविलियर्स अगर इस मैच में 8 छक्के लगा देंगे, तो वह आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे कर लेंगे और क्रिस गेल के बाद 200 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जायेंगे.

5. युजवेंद्र चहल इस मैच में अगर इस मैच में 3 विकेट हासिल करते हैं, तो वह प्रज्ञान ओझा के 89 विकेट को पीछे छोड़ देंगे और आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले 19वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

6. एबी डीविलियर्स पांच चौके लगते ही सहवाग के 334 चौकों को पीछे छोड़ देंगे और आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में 11वें स्थान पर आ जायेंगे.

7. सनराइजर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 3 चौके लगाते ही  आईपीएल में अपने 150 चौके पूरे कर लेंगे. वह आईपीएल में अपने 150 चौके पूरे करने वाले 39वें खिलाड़ी बन हैं.

8. युसूफ पठान अगर इस मैच में 3 छक्के लगा देंगे, तो वह शेन वाटसन के 160 छक्के को पीछे छोड़ आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे.

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post SRHvsRCB : STATS PREVIEW : मैच में बन सकते हैं कुल 8 रिकॉर्ड, कोहली और डीविलियर्स के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Sportzwiki.