Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRHvsRCB : भुवनेश्वर कुमार ने बताया क्यों केन विलियमसन को हटा उन्हें सौंपी गयी बैंगलोर के खिलाफ कप्तानी

आज रविवार 31 मार्च को आईपीएल 2019 का 11वां मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. इस मैच का टॉस आरसीबी की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बता दें, कि यह दोनों ही टीमों का तीसरा मैच है. आरसीबी को जहां अबतक अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं सनराइजर्स की टीम को एक मैच में जीत व एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

भुवनेश्वर कुमार कर रहे सनराइजर्स की कप्तानी 

आपकों बता दें, कि आज सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं. टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. हालाँकि, टॉस के वक्त भुवनेश्वर कुमार ने नियमित कप्तान केन विलियमसन के ना खेलने का कारण भी बताया है.

घुटने की समस्या के चलते नहीं खेल रहे केन विलियमसन 

Williamson does not decide to play in first match

भुवनेश्वर कुमार ने टॉस के दौरान केन विलियमसन के ना खेलने का करण बताते हुए कहा,

“मैं भी अगर टॉस जीतता तो गेंदबाजी ही करता, क्योंकि दूसरे हाफ में यहां की परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतर हो जाती हैं. 

केन विलियमसन के घुटने में चोट है, इसलिए हमने सोचा, कि उसे आराम देने का यह सही समय है. हमने अपनी टीम में आज दो बदलाव किए हैं. विलियमसन और नदीम के स्थान पर दीपक हुड्डा और मोहम्मद नबी प्लेइंग इलेवन में आये हैं.”

पहला मैच भी नहीं खेले थे केन विलियमसन 

बता दें, कि केन विलियमसन केकेआर के खिलाफ पहला मैच में भी नहीं खेले थे. हालाँकि, दूसरे मैच में वह खेले थे, लेकिन पूरी तरह से फिट नहीं दिखाई दिए थे और अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर भी नहीं बना पाए थे.

दरअसल, केन विलियमसन बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. जिसके चलते वह इस आईपीएल में मैचों को मिस कर रहे हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post SRHvsRCB : भुवनेश्वर कुमार ने बताया क्यों केन विलियमसन को हटा उन्हें सौंपी गयी बैंगलोर के खिलाफ कप्तानी appeared first on Sportzwiki.