Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRHvsRR : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इन चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है राजस्थान रॉयल्स

29 मार्च को आईपीएल में एक बड़ा मुकाबला होने वाला है. सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से है. ये दोनों टीम अपना पहला मुकाबला हार चुकी है. अब ये दोनों टीमें इस मैच को जितने के इरादे से उतरेगी. राजस्थान ने जो पहला मुकाबला खेला वो थोड़ा विवादों से भरा रहा.

अब राजस्थान रॉयल्स की टीम हैदराबाद को हराकर इस सीजन में जीत का अपना खाता खोलना चाहेगी. आइए हम आपको बताते हैं राजस्थान रॉयल्स की टीम हैदराबाद के खिलाफ किन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है.

1. जोस बटलर 

इंग्लैंड टीम का ये खिलाड़ी टी-20 में राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले सीजन से शानदार फॉर्म में है. उन्होंने पहले मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन आर अश्विन ने उनको ऐसे आउट किया कि बवाल हो गया. कल होने वाले मुकाबले में इस खिलाड़ी से टीम को काफी उम्मीद होगी. अगर ये बल्लेबाज चला तो अपने दम पर मैच जीता सकता है.

2. स्टीव स्मिथ 

 

ऑस्ट्रेलिया टीम का ये बल्लेबाज एक साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहा है. पहले मैच में इस खिलाड़ी को शुरुआत तो मिली, लेकिन स्मिथ कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए. बॉल टेम्परिंग की वजह से ये खिलाड़ी एक साल का प्रतिबंध झेल रहा है.

3. बेन स्टोक्स 

इंग्लैंड टीम का ये शानदार ऑलराउंडर को टीम में मौका मिलना तय है. ये खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से अपना योगदान दे सकता है. पिछले मैच में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. इस खिलाड़ी से टीम को काफी उम्मीद होगी.

4. जोफ्रा आर्चर 

राजस्थान रॉयल्स का ये तेज गेंदबाज इस समय शानदार फॉर्म में है. वो किसी मैच में अपनी तेज गेंद से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था. इस खिलाड़ी से टीम को बहुत उम्मीद होगी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post SRHvsRR : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इन चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है राजस्थान रॉयल्स appeared first on Sportzwiki.