Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRHvsRR: हैदराबाद में कैसा होगा मौसम का हाल, मैच जीतने के लिए टॉस जीतकर कप्तान को लेना होगा ये फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स की टीम होगी। दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अंतिम में उन्हें हार मिली। राजस्थान को किंग्स इलेवन पंजाब और हैदराबाद को कोलकाता नाईट राइडर्स ने हराया था। अब दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अपना खाता खोलना चाहेगी।

कहाँ होगा मुकाबला?

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। यह मैदान हैदराबाद की टीम का गढ़ माना जाता है। किसी भी टीम के लिए यहाँ आकर जीतना आसान नहीं होता।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सभी तक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैदान पर दो मैच खेला है और दोनों में उसे हार मिली है। इसी वजह से इस मैच में राजस्थान पर काफी दबाव होगा। पहले मैच में राजस्थान के साथ विवाद भी हुआ था। टीम पर उससे भी उभरने के दवाब होगा।

कैसा रहेगा मौसम?

भारत में गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में जहाँ अभी गर्मी की शुरुआत है वहीं दक्षिण भारत में अच्छी गर्मी पड़ रही है। इसी वजह से मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

हैदराबाद में कल अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालाँकि, मैच रात में है और उस दौरान तापमान नीचे आने की उम्मीद की जा रही है। कल रात तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

कैसी होगी पिच?

हैदराबाद की पिच में हमेशा गेंदबाजों के लिए मदद होती है। टीम की गेंदबाजी बेहतरीन है और उनके पास कई विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। पिछले सीजन में इसी वजह से टीम फाइनल तक पहुँचने में सफल रही थी।

इस मैच में टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना ही चाहेगी। यह पिच मैच आगे बढने के साथ धीमी हो जाती है। इसी वजह से यहाँ बल्लेबाजी करने के लिए बल्लेबाजों को संभालकर बल्लेबाजी करनी पड़ेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post SRHvsRR: हैदराबाद में कैसा होगा मौसम का हाल, मैच जीतने के लिए टॉस जीतकर कप्तान को लेना होगा ये फैसला appeared first on Sportzwiki.