राजस्थान रॉयल और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2019 का 8वां मुकाबला राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाना है. बता दें, कि दोनों ही टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और यह मैच दोनों टीमों का इस आईपीएल में दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताएंगे.
आइये डालते हैं एक नजर सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर :
डेविड वार्नर

डेविड वार्नर ने केकेआर के खिलाफ 85 रन की शानदार पारी खेली थी. वह अपना यही फॉर्म राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी बरक़रार रखना चाहेंगे. टीम के ओपनिंग की जिम्मेदारी उन्ही के मजबूत कंधो पर होगी.
केन विलियमसन

केन विलियमसन पिछले मैच में अपनी चोट के चलते नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस मैच में वह खेल सकते हैं. उन्हें जॉनी बैरेस्टों की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. अगर केन विलियमसन खेलते है, तो वहीं टीम के कप्तान भो होंगे.
विजय शंकर

केकेआर के खिलाफ विजय शंकर ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था. उन्होंने 24 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली थी. वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. वह टीम के लिए नंबर-3 के बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे.
मनीष पांडे

मनीष पांडे का भी टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है. मनीष पांडे के कंधो पर टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी. पहले मैच में उन्हें अपनी बल्लेबाजी दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.
दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा की केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं आई थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनके कंधो पर टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी रहेगी. साथ ही वह टीम के लिए कुछ ओवर करने की भी क्षमता रखते हैं.
शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन टीम के मुख्य ऑलराउंडर है. वह गेंद व बल्ले दोनों से टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते हैं. भले ही पहला मैच शाकिब के लिए अच्छा ना रहा हो, लेकिन राजस्थान के खिलाफ वह ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे.
रिद्धिमान साहा

रिद्धिमान साहा केकेआर के खिलाफ नहीं खेले थे, लेकिन उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
अगर जॉनी बैरेस्टों की जगह केन विलियमसन खेलते है, तो रिद्धिमान साहा का खेलना सनराइजर्स के लिए बहुत जरुरी हो जाता है, क्योंकि वहीं टीम की विकेटकीपिंग भी करेंगे.
राशिद खान

राशिद खान टीम के सबसे अच्छे गेंदबाज है. वह अपनी घुमती गेंदों से किसी भी बल्लेबाज को चकमा देने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने केकेआर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और अपने 4 ओवर में मात्र 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. इसी तरह की गेंदबाजी वह राजस्थान के खिलाफ भी करना चाहेंगे.
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. वह टीम के मुख्य तेज गेंदबाज है. पिछले मैच में वह टीम के कप्तान भी थे. हालाँकि, वह अपनी कप्तानी में टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. भुवनेश्वर पिछले मैच की नाकामी को भुलाकर इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.
खलील अहमद

खलील अहमद को संदीप शर्मा की जगह इस मैच में शामिल किया जा सकता है. बता दें, कि संदीप शर्मा केकेआर के खिलाफ अपने 4 ओवर में 42 रन खर्च कर बैठे थे. उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद राजस्थान के खिलाफ खलील अहमद को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है.
सिद्धार्थ कौल

सिद्धार्थ कौल ने केकेआर के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी, इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय है. वह नई गेंद के साथ भी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. साथ ही वह डेथ ओवर्स में भी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post SRHvsRR : राजस्थान रॉयल के खिलाफ इन तीन बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है सनराइजर्स हैदराबाद appeared first on Sportzwiki.